फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Gagandeep Singh gets bail

गैंगस्टर गगनदीप सिंह को मिली जमानत

Tue, 17 May 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gangster Gagandeep Singh gets bail
चंडीगढ़। जिला अदालत ने सोमवार को गैंगस्टर गगनदीप सिंह को जमानत दे दी। गगनदीप सिंह पर शहर के व्यापारियों, क्लब और होटल मालिकों को डरा-धमका कर पैसे वसूलने, हथियार के बल पर वाहन छीनने का आरोप है। अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील यादविंदर सिंह ने दलील दी कि पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर में याची का नाम नहीं है। इसके अलावा याची को रात के समय ऑपरेशन सेल ने घर से गिरफ्तार किया था जिस दौरान पंजाब पुलिस का कोई मुलाजिम भी साथ नहीं था। सरकारी वकील ने इन दलीलों का विरोध किया। हालांकि अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी। इस मामले में एक अन्य आरोपी सिमरनजीत सिंह भी शामिल था। उसे भी जमानत मिल गई है।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर-26 थाना पुलिस ने यह एफआईआर 16 मार्च 2022 को दर्ज की थी। इस एफआईआर में बताया गया कि शहर के बड़े गैंगस्टर जो अभी जेल में बंद हैं। उनके साथी शहर के बड़े व्यापारियों, होटल और क्लब के मालिकों, प्रॉपर्टी डीलरों को डरा-धमका कर पैसे मांगते हैं। यह व्हाट्सएप पर फोन कर लोगों को धमकाते हैं और फिर पैसे मांगते हैं। इन बड़े गैंगस्टरों के साथी चंडीगढ़, मोहाली, पंजाब, हरियाणा और पंचकूला में मौजूद हैं। ऑपरेशन सेल ने इस मामले में शामिल आरोपियों को शिकायत के आधार पर गिरफ्तार करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि गैंगस्टर गगनदीप सिंह पर सकेतड़ी मंदिर के सामने दिनदहाड़े बाउंसर अमित शर्मा उर्फ मीत की हत्या और जिम ट्रेनर अखिल पर फायरिंग का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed