{"_id":"5e2f49128ebc3e4b3412bcfe","slug":"gangster-dalpreet-against-trayal-chandigarh-news-pkl3644894121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ मामले में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के खिलाफ ट्रायल शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ मामले में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के खिलाफ ट्रायल शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हत्या की कोशिश के एक मामले में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बावा के खिलाफ जिला अदालत में सोमवार को ट्रायल शुरू हो गया। सुनवाई के दौरान दिलप्रीत बावा को अंबाला की जेल से अदालत में लाया गया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए ट्रायल में उसकी पेशी की अनुमति दे दी गई। इस दौरान शिकायकर्ता डीएसपी तेजिंदर सिंह के बयान दर्ज किए गए।
स्पेशल क्राइम ऑपरेशन सेल में तैनात डीएसपी तेजिंदर सिंह ने अदालत में कहा कि उन्हें जालंधर ग्रामीण पुलिस से गुप्त सूचना मिली थी कि दिलप्रीत सेक्टर-43 में आ रहा है। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस को इस बारे में बताया गया। दोनों के साझे ऑपरेशन के बाद सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास मुठभेड़ के बाद दिलप्रीत बावा को गिरफ्तार किया गया। डीएसपी के चीफ को सुनवाई की अगली तारीख तक के लिए टाल दिया गया है। इस बीच दिलप्रीत को भी कोर्ट में पेश किया गया और उसे अंबाला जेल से चंडीगढ़ कोर्ट लाया गया। कोर्ट ने अगली सुनवाई पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिलप्रीत को पेश रखने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी।
मामला 9 जुलाई 2019 का है। दिलप्रीत सिंह को सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। उसकी जांघ में गोली लगने के बाद उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान दिलप्रीत ने भी जवाब में गोलियां चलाई थी। जिसके बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। उन्हें सेक्टर -43 से पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस विंग और जालंधर ग्रामीण पुलिस के एक दल ने गिरफ्तार किया था।