फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang war in Central Jail, prison and police were also injured

सेंट्रल जेल में गैंगवार, जेल और पुलिस मुलाजिमों को भी लगी चोटें

Sun, 12 Feb 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 12 Feb 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
Gang war in Central Jail, prison and police were also injured
- फोटो : Demo Pic
सेंट्रल जेल फिरोजपुर में शनिवार रात दो गैंगस्टरों के बीच हुई गैंगवार के बाद थाना सिटी पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि जेल में बंदी के दौरान गैंगस्टर गुरजंट सिंह भट्टी और मोगा के गैंगस्टरों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया था। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इसमें जेल मुलाजिम और पुलिस कर्मी भी जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन


जेेल मुलाजिम छिंदरपाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार रात वह गैंगस्टर गुरजंट सिंह भट्टी को जेल में बनी चक्की में बंद कर रहा था। मोगा के गैंगस्टर जसबीर सिंह, मंगल सिंह व जगरूप सिंह दूर खड़े गुरजंट सिंह को घूर रहे थे। देखते ही देखते तीनों आरोपियों ने गुरजंट के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। दोनों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने छिंदरपाल सिंह के बयान पर जसबीर सिंह, मंगल सिंह व जगरूप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जेल सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात गुरजंट सिंह भट्टी गैंग और मोगा के गैंगस्टरों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों गैंगों के बीच पथराव शुरू हो गया। जेल में हालात बेकाबू होते देख पंजाब पुलिस की मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गैंगवार में कई गैंगस्टर जख्मी हुए हैं जिनका इलाज जेल के अस्पताल में चल रहा है। इसी घटना में जेल मुलाजिम और पंजाब पुलिस कर्मी के भी जख्मी होने की बात कही जा रही है। उधर, जेल सुपरिटेंडेंट एस राणा ने गैंगवार की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कोई बड़ा मामला नहीं था। इस पर नियंत्रण पा लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed