फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang that used bank account opening for cyber fraud busted, two arrested

Chandigarh News: बैंक खाता खुलवा साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Sat, 21 Dec 2024 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gang that used bank account opening for cyber fraud busted, two arrested
चंडीगढ़। बैंक खाता खुलवा उन अकाउंट्स का साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए साइबर थाना पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले अमित (25) और हिसार के ही रहने वाले सचिन (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह इन बैंक खातों को जानकारी देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले अपने दूसरे साथियों को दिया करते हैं। आरोपी के दूसरे साथी लोगों को अलग-अलग तरह से ऑर्गनाइज्ड साइबर ठगी का शिकार बनाते हुए उनसे ठगी गई रकम को इन बैंक खातों में डलवाते हैं। इसके बाद वह उनके पास मौजूद एटीएम से पैसे निकलवाकर दोबारा उनके द्वारा बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर देते हैं। इस पूरे कार्य के लिए उन्हें ठगी के जरिये ट्रांसफर की गई राशि का 10 प्रतिशत बतौर कमीशन मिला करता है।
विज्ञापन


11 एटीएम कार्ड और 4 मोबाइल बरामद
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से अलग अलग बैंकों के कुल 11 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल फोन, 40 हजार रुपये नकद और एसबीआई बैंक की एक पास बुक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक तलाश के दौरान आरोपी अमित के पास से एसबीआई बैंक एक पास बुक, अलग-अलग बैंकों के 4 एटीएम, सैमसंग कंपनी के 2 मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। वहीं, दूसरी आरोपी सचिन के पास से अलग-अलग बैंकों के 7 एटीएम कार्ड, 2 मोबाइल फोन वा 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
साइबर क्राइम थाना पुलिस को मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ लोग शहर में साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आरोपी सीधे-साधे लोगों को लालच देकर उनका बैंक खाता खुलवाते हैं और उन खातों के एटीएम से पैसे निकलवाकर दूसरे खाते में ट्रांसफर करवा लेते हैं। मुखबीर की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने एसपी साइबर क्राइम के आदेशों पर एसएचओ साइबर रोहताश यादव के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों को दबोचने के लिए धनास पहुंच गई। जहां पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार धनास पुल की ओर से आ रहे दो युवकों को काबू कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लोगों को पैसे की लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाते हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed