{"_id":"6621be54f46e4a9fcb0d9446","slug":"gang-that-cheated-youth-by-giving-fake-call-centers-and-appointment-letters-busted-chandigarh-news-c-16-pkl1043-401704-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फर्जी कॉल सेंटर और नियुक्ति पत्र देकर युवाओं को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फर्जी कॉल सेंटर और नियुक्ति पत्र देकर युवाओं को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन
चंडीगढ़। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा रैकेट चल रहा है। चंडीगढ़ पुलिस ने एक ऐसे ही रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यूटी पुलिस के साइबर सेल थाना पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर चला कर लोगों से ठगी करने के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। ये युवाओं को झूठे वादे कर और फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करते थे।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के जिला फरीदाबाद के रहने वाले आरोपी फेक कॉल सेंटर के मैनेजर शैलेश कुमार सिंह, गाजियाबाद उत्तरप्रदेश की महिला आरती मेहरा और सेक्टर-126 नोएडा के अविनाश के रूप में हुई है। साइबर सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर रणजीत सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले आरोपी मैनेजर शैलेश सिंह को 15 अप्रैल को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 16 अप्रैल को छापेमारी कर गाजियाबाद से आरोपी महिला आरती मेहरा और अविनाश को सेक्टर-126 नोएडा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन्हें 17 अप्रैल को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। इसके बाद से पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इन आरोपियों से तीन मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड के साथ ठगी में ई-मेल भेजने वाले तीन लैपटॉप बरामद किए गए हैं। वहीं, आरोपी शैलेश कुमार सिंह से छह मोबाइल बरामद किए हैं।
गैंग में हर किसी का हिस्सा था फिक्स
मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह था, जो लोगों को नौकरी के लिए बुलाता था व खाते का प्रबंधन करता था और अपने बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करता था। इसके बदले वह अपने सहयोगियों को छोटी-छोटी रकम देता था। सह-आरोपी महिला भी बैंक खातों का प्रबंधन करती थी।शैलेश कुमार सिंह की अनुपस्थिति में फर्जी कॉल सेंटर से पीड़ितों को नौकरी के लिए कॉल करती थी। अविनाश लोगों को नौकरी की पुष्टि के लिए कॉल करता था और नौकरी की पुष्टि पत्र के नाम पर खाते में रकम ले लेता था।