{"_id":"18743661c515283a916f426011812679","slug":"gamada-sceme-for-residential-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच शहर रिहायशी प्लॉट चाहिए तो करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच शहर रिहायशी प्लॉट चाहिए तो करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 27 Feb 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सेंटर में प्राइम लोकेशन पर घर बसाने का सपना अब सच हो सकेगा।
विज्ञापन
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सेक्टर-65 में रिहायशी प्लॉटों की स्कीम निकाली है। इसमें प्लॉटों की नीलामी लिफाफाबंद बोलियों के जरिए की जाएंगी।
गमाडा ने स्कीम में विभिन्न साइज के 46 प्लॉट रखे हैं। स्कीम 27 फरवरी को शुरू होगी और 15 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकेंगे।
गमाडा ने काफी समय बाद शहर के सेंटर में रिहायशी प्लॉटों की स्कीम निकाली है। जिसमें प्लॉटों की लोकेशन एवं साइज के हिसाब से उनके रेट तय किए गए हैं।
इसके लिए एक हजार रुपये आवेदन फीस के साथ दो सौ वर्ग गज के प्लॉट के लिए पचास हजार रुपये और उससे बड़े प्लॉटों के लिए एक लाख रुपये प्रति प्लॉट जमा कराना होगा।
विज्ञापन
अगर एक प्लॉट के लिए दो लोगों को बोलियां एक निकलती हैं, तो ड्रॉ के जरिए फैसला किया जाएगा। सफल बोलीदाता को तीस दिन के अंदर प्लॉट की कीमत की 25 फीसदी रकम जमा करानी होगी।
विज्ञापन
अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो गमाडा पहले जमा कराई रकम जब्त कर लेगा। अंतिम बोली पर दो फीसदी कैंसर सेस भी लिया जाएगा, जोकि 25 फीसदी रकम की पहली किस्त के साथ देना होगा। प्लट का कब्जा 90 दिनों के अंदर लेना होगा।