{"_id":"5fcfe76f8ebc3ecf8b4b5316","slug":"future-maker-company-md-bansi-lal-arrested-from-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्यूचर मेकर कंपनी का एमडी तेलंगाना से गिरफ्तार, देशभर में 15 लाख लोगों ने कर रखा निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्यूचर मेकर कंपनी का एमडी तेलंगाना से गिरफ्तार, देशभर में 15 लाख लोगों ने कर रखा निवेश
Wed, 09 Dec 2020 02:23 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने फ्यूचर मेकर कंपनी के एमडी फतेहाबाद के टिब्बी निवासी बंसीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। अभी हिसार पुलिस ने यही जानकारी दी है कि बंसीलाल को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है और उसे रिमांड पर लिया गया है। इससे पूर्व कंपनी के सीएमडी राधेश्याम और सुंदर सैनी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
इनकी गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ था कि 24 महीने में दो गुना पैसा मिलने के झांसे में आकर कंपनी में देशभर के लाखों लोगों ने निवेश किया था। फ्यूचर मेकर कंपनी ने देशभर में करीब 15 लाख लोगों को मल्टी लेवल मार्केटिंग के जरिये सदस्य बनाकर 12 सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। मामले में मालिकों की गिरफ्तारी के बाद से ही कंपनी की वेबसाइट और एप को बंद कर दिय गया था। कंपनी का कर्ताधर्ता राधेश्याम सातवीं पास है।
विज्ञापन
तेलंगाना में हुई शिकायत से हुआ था खुलासा
कंपनी का मुख्यालय हिसार में था। तेलंगाना में कई निवेशकों ने धोखाधड़ी की पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू की थी तो पता चला था कि कई निवेशक ठगे जा चुके हैं। वहीं मामले के संबंध में फतेहाबाद के गांव किरढान निवासी सतबीर ने सितंबर 2018 को हिसार शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
सतबीर ने बताया था कि उसने 12 फरवरी 2015 को हिसार की रेड स्क्वेयर मार्केट में फ्यूचर मेकर लाइफ केयर कंपनी प्रा.लि. में डिस्ट्रीब्यूटर के पद पर ज्वॉइन किया था। सतबीर ने बताया था कि कंपनी के सीएमडी सीसवाल निवासी राधेश्याम सुधार व कंपनी के एमडी फतेहाबाद के गांव टिब्बी निवासी बंसीलाल सिहाग ने उसे ज्वॉइन करवाया था।
सतबीर ने बताया था कि इस कंपनी में उसने व उसकी टीम ने चार हजार करोड़ कंपनी में जमा करवाए थे, जिसमें 28 करोड़ सतबीर के खुद के बकाया थे। सतबीर ने बताया था कि जब वह इस रकम को लेने अप्रैल 2018 को गया तो उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।