{"_id":"5b6d92544f1c1b8e068b4c7e","slug":"funeral-of-martyr-lekhraj-in-fazilka-with-state-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":" राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार, नम आंखों से पूरे गांव ने दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार, नम आंखों से पूरे गांव ने दी विदाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फाजिल्का (पंजाब)
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
शहीद जवान लेखराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश में तैनात फाजिल्का के गांव सजराना के शहीद हुए जवान लेखराज का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान कई प्रशासनिक और सेना के अधिकारी मौजूद थे।
शहीद डीएमटी लेखराज (27) पुत्र ओम प्रकाश कुछ साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और उनकी ड्यूटी चीन के बार्डर पर अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर थी। अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान पहाड़ी गिर गई, जिस कारण लेखराज और उनके दो अन्य साथी पहाड़ी के नीचे दब गए। इस हादसे में जवान लेखराज शहीद हो गए।
शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही घर पहुंचा, उनके पिता ओम प्रकाश, मां और भाई के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ शहीद लेखराज का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर फाजिल्का के एसडीएम सुभाष खटक, डीएसपी वैभव सहगल ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। शहीद के पिता ओम प्रकाश ने मांग की कि उसके छोटे बेटे को सरकारी नौकरी दी जाए। वहीं दूसरी ओर कोई भी राजनीतिक नेता शहीद परिवार के साथ दुख प्रकट करने के लिए भी नहीं पहुंचा।