{"_id":"6513d03c339ccc336e0a7b05","slug":"fugitive-ran-away-from-hospital-after-kicking-head-constable-in-chandigarh-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: पीओ समन सेल ने पकड़ा भगोड़ा, मेडिकल के लिए ले जा रहे हेड कांस्टेबल को लात मार दोबारा हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: पीओ समन सेल ने पकड़ा भगोड़ा, मेडिकल के लिए ले जा रहे हेड कांस्टेबल को लात मार दोबारा हुआ फरार
Wed, 27 Sep 2023 12:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:19 PM IST
सार
हेड कांस्टेबल शरणजीत एक अन्य कांस्टेबल के साथ अजय को मेडिकल के लिए जीएमसीएच-32 पहुंचे थे। अचानक आरोपी ने हेड कांस्टेबल के पैर में लात मारी। शरणजीत लड़खड़ा कर गिर पड़े। आरोपी अस्पताल के अंदर मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर मुख्य दरवाजे के रास्ते बाहर निकला और दीवार फांदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ पीओ एंड समन सेल की ओर से गिरफ्तार किया गया भगोड़ा मंगलवार को पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मेडिकल के लिए उसे जीएमसीएच-32 ले जा रही थी, इसी दौरान हेड कांस्टेबल को लात मारकर भगोड़ा अस्पताल से भाग गया। इसमें हेड कांस्टेबल का पैर फ्रैक्चर हुआ है। फरार भगोड़े की पहचान अजय निवासी कजेहड़ी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दुष्कर्मी पिता की उम्रकैद बरकरार: हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी-खुशहाल औरत की आत्मा को झकझोर देता है दुष्कर्म
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चोरी के एक मामले में पेश न होने पर जिला अदालत ने उसे भगोड़ा करार दिया था। सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ पुलिस के पीओ एंड समन सेल ने बीते विशेष मुहिम चलाकर आठ भगोड़ों को काबू किया था। अजय भी इन्हीं में शामिल था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अजय को मंगलवार को अदालत में पेश किया। पेशी के बाद हेड कांस्टेबल शरणजीत एक अन्य कांस्टेबल के साथ अजय को मेडिकल के लिए जीएमसीएच-32 पहुंचे। वहां हेड कांस्टेबल शरणजीत के साथ मौजूद कांस्टेबल आरोपी अजय का कार्ड बनवाने लगा। इसी बीच आरोपी ने हेड कांस्टेबल के पैर में जोरदार लात मारी, इसके चलते हेड कांस्टेबल शरणजीत लड़खड़ा कर गिर पड़े और उनकी पकड़ ढीली पड़ गई। आरोपी अस्पताल के अंदर मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर मुख्य दरवाजे के रास्ते बाहर निकला और दीवार फांदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिमों ने दोपहर ढाई बजे करीब घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया, जांच में उसके पैर में फ्रैक्चर आया है। मामले में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी को हेड कांस्टेबल के साथ मेडिकल कराने लेकर आए कांस्टेबल कुलविंदर सिंह की शिकायत पर आरोपी अजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।