{"_id":"5eb46d048ebc3e907713cb3e","slug":"from-today-children-up-to-eighth-will-get-books-in-government-school-chandigarh-news-pkl374532364","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सरकारी स्कूल में आठवीं तक के बच्चों को मिलेंगी किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सरकारी स्कूल में आठवीं तक के बच्चों को मिलेंगी किताबें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से पहली और आठवीं के बच्चों को किताबें दी जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल हेड को वीरवार को निर्देश दिए। बच्चों के परिजन स्कूल से आकर किताब लेंगे। विभाग ने स्कूल हेड को सोशल डिस्टेंस और सभी परिजनों और किताबों को सैनेटाइज करने के भी आदेश दिए हैं। डीईओ अल्का मेहता ने बताया कि सभी स्कूलों में पहली और आठवीं तक के बच्चों को मुफ्त में किताबें दी जाएगी। इसके लिए बच्चों के परिजनों को स्कूल में बुलाया गया है। वहीं कोरोना प्रभावित एरिया में अभी किताबें डिस्ट्रीब्यूट नहीं की जाएंगी और ना ही उस एरिया के ग्रीन जोन के स्कूल में पढ़ने वालों को अभी किताबें दी जाएंगी। इन सब बच्चों के लिए बाद में व्यवस्था की जाएगी। स्कूलों को सेक्शन के हिसाब से किताबें बाँटने के निर्देश दिए गए हैं। एक बार में एक सेक्शन के परिजनों को ही बुलाया जाएगा। स्कूल सुबह 8 से 4 बजे तक किताबें बांटेंगे। इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है, जिसमें शनिवार और रविवार को भी शिक्षकों को ड्यूटी देनी पड़ेगी।
सरकारी स्कूल के एक हेडमास्टर ने बताया कि स्कूलों के पास लॉक डाउन से दो दिन पहले ही किताबें आ गई थी। उन्होंने हर कक्षा और उनमें बच्चों के अनुसार किताबों के बंडल तैयार कर लिए हैं। जिससे परिजनों की स्कूल में भीड़ इकट्ठी नहीं हो। उन्होंने बताया किताबें वितरित करने के लिए क्लास टीचर की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं स्कूल के ग्रुप डी कर्मचारियों की परिजनों के हाथ व किताबों के बंडल सैनेटाइज करवाने की ड्यूटी लगाई गई है।