{"_id":"6acfe4c173d7956fb708bfdf","slug":"from-solar-energy-to-buildings-quality-standards-will-lay-the-foundation-for-a-clean-future-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1149615-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सौर ऊर्जा से लेकर इमारतों तक, स्वच्छ भविष्य की नींव बनेंगे गुणवत्ता मानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सौर ऊर्जा से लेकर इमारतों तक, स्वच्छ भविष्य की नींव बनेंगे गुणवत्ता मानक
विज्ञापन
विश्व मानक दिवस पर बीआईएस ने सतत विकास लक्ष्य-7 पर दिया जोर
चंडीगढ़। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और भविष्य के शहरों को सुरक्षित, टिकाऊ एवं ऊर्जा संपन्न बनाने में गुणवत्ता मानकों की भूमिका अहम होगी। यह कहना है हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा मुद्रण और लेखन सामग्री राज्य मंत्री राजेश नागर का। वह विश्व मानक दिवस पर होटल शिवालिक व्यू में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस वर्ष की थीम सतत विकास लक्ष्य-7 के तहत किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा पर केंद्रित रही। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों की पहचान कीमत के साथ गुणवत्ता और विश्वसनीयता से भी होनी चाहिए। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), आईएसआई मार्क और हॉलमार्किंग उपभोक्ताओं के विश्वास के प्रतीक हैं।
चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी ने सड़क प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति, जल निकासी और सार्वजनिक निर्माण में निर्धारित मानकों के पालन पर जोर दिया। प्रमुख सचिव अमनीत पी. कुमार ने उपभोक्ताओं और उद्योग जगत में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। बीआईएस के उप महानिदेशक दीपक कुमार सिंगला ने मानकों को गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वास की साझा भाषा बताया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले हितधारकों को सम्मानित किया गया।