फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   apply online for fire cracker shop in chandigarh

तैयारीः 26 अक्टूबर से पटाखों की दुकान के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 4 नवंबर को निकलेगा ड्रा

Wed, 21 Oct 2020 12:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 21 Oct 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
apply online for fire cracker shop in chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ में इस साल दिवाली पर कोरोना वायरस की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखने के लिए पटाखों के साइट की संख्या बढ़ाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार दशहरे के बाद 26 अक्तूबर से पटाखे के टेंपररी लाइसेंस के लिए लोग आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए 4 से 5 दिन का समय मिलेगा। इसके बाद दिवाली से करीब 10 दिन पहले 4 नवंबर को ड्रा निकाले जाएंगे। पटाखों के टेंपरेरी लाइसेंस के लिए इस साल भी व्यापारियों में होड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


डीसी ऑफिस इस बार भी ड्रॉ के जरिए 96 लोगों को ही पटाखों की बिक्री के लिए टेंपरेरी लाइसेंस देगा। पिछली बार इसके लिए 1900 लोगों से आवेदन किया था। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार आवेदकों की संख्या में कमी आ सकती है। शहर में इस बार भी मार्केट के आगे पटाखों के स्टाल नहीं लगेंगे। पटाखों के लिए मेन मार्केट से करीब 200 से 300 मीटर दूर एरिया पर कई जगह स्टाल लगाने के लिए जगह दी जाएगी।
विज्ञापन


पिछली बार 9 जगह पटाखे बेचे गए थे, लेकिन इस बार सेक्टर-7, 15 और धनास में भी पटाखों की दुकान लगाने की मांग की गई है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार पिछले साल के बराबर ही इस बार भी लाइसेंस दिए जाएंगे। वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए तय मानक से ज्यादा पटाखे दुकानदार नहीं रख सकेंगे। चंडीगढ़ क्रैकर्स डीलर्स एसोसिएशन ने डीसी से मांग की है कि इस बार लाइसेंस के लिए ड्रा पहले निकाले जाएं, ताकि वह बाकी तैयारियां पूरी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के महासचिव चिराग ने बताया कि इस साल पटाखों का उत्पादन काफी कम हुआ है। विक्रेताओं को पटाखों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर डीसी ऑफिस की तरफ से पहले ड्रा नहीं निकाला जाएगा तो उन्हें काफी परेशानी हो सकती है।

इस साल भी चाइनीज पटाखों पर रोक रहेगी जारी

शहर में इस बार भी पिछले साल की तरह चाइनीज पटाखों की बिक्री पर रोक रहेगी। यूटी प्रशासन आने वाले दिनों में पटाखा विक्रेताओं को यह निर्देश जारी कर देगा कि चीन में बना कोई भी पटाखा चंडीगढ़ में नहीं बेचा जाएगा। प्रशासन की तरफ से पटाखा विक्रेताओं से कहा जाएगा कि कि वे त्योहारों को देखते हुए कोई भी चीनी कंपनी का पटाखा न खरीदें।

जानकारी के अनुसार अगर कोई चाइनीज पटाखे बेचते हुए पकड़ा जाता है तो उसका 5 हजार रुपये तक चालान किया जा सकता है। चंडीगढ़ क्रैकर्स डीलर्स एसोसिएशन भी पटाखा विक्रेताओं को चाइनीज पटाखे नहीं बेचने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

पिछले साल यहां बिके थे पटाखे
  • सेक्टर-43 की अपनी मंडी मैदान
  • सेक्टर-46 में नया रामलीला मैदान
  • सेक्टर-33 सी में खाली पड़े मैदान
  • सेक्टर-37 सी में मंदिर के पास खाली पड़ा मैदान
  • सेक्टर-24 का दशहरा मैदान
  • सेक्टर 29 की अपनी मंडी
  • रामदरबार में कार बाजार वाला मैदान
  • मनीमाजरा का मैदान
  • सेक्टर-20 की मस्जिद का मैदान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed