फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   From Kalibari to Banga Bhawan, the spirit of devotion to Goddess Durga prevails.

Chandigarh News: कालीबाड़ी से बंग भवन तक मां दुर्गा की भक्ति का रंग

Wed, 21 Oct 2026 01:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
From Kalibari to Banga Bhawan, the spirit of devotion to Goddess Durga prevails.
महानवमी पर कालीबाड़ी और बंग भवन में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाव न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-47 स्थित कालीबाड़ी और सेक्टर-35 के बंग भवन में मंगलवार को महानवमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
बंग भवन में सुबह पूजा-अर्चना के बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया। सुनील कुमार चटर्जी ने बताया कि दोपहर 12 बजे यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर परिवार और समाज की सुख-शांति की प्रार्थना की। बंगिय सांस्कृतिक सम्मिलनी के उपाध्यक्ष भवानी पाल ने बताया कि शाम को संध्या आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-47 की कालीबाड़ी में विशेष पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण किया गया। पूजा के बाद चंडी पाठ हुआ। शाम को मां दुर्गा की आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव की रौनक बढ़ाई। दोनों स्थानों पर बंगाली समुदाय सहित अन्य श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन...
बुधवार को विजयादशमी पर बंग भवन और कालीबाड़ी में विशेष पूजा होगी। इसके बाद दर्पण विसर्जन और सिंदूर उत्सव आयोजित किया जाएगा। महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाएंगी और सुहाग व सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। शाम को दोनों स्थानों पर विजय सम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed