फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   From campaigner to CM and now Union Minister Manohar has been special to PM Modi

Chandigarh News: प्रचारक से सीएम और अब केंद्रीय मंत्री बने मनोहर रहे हैं पीएम मोदी के खास

Mon, 10 Jun 2024 04:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
From campaigner to CM and now Union Minister Manohar has been special to PM Modi
-2014 में पहली बार विधायक बनते ही मिला था मुख्यमंत्री पद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी मोदी 3.0 सरकार में कैबिनेट में जगह मिली है। आरएसएस में स्वयंसेवी कार्यकर्ता से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले मनोहर लाल पहले प्रचारक रहे और बाद में 1994 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की। वह हरियाणा में संगठन मंत्री भी रहे। 1996 में नरेंद्र मोदी हरियाणा के प्रभारी होते थे और मनोहर लाल संगठन मंत्री। उसी समय दोनों की दोस्ती हुई और जो आज तक कायम है। उस समय दोनों ने एक साथ ही स्कूटर पर पूरे हरियाणा को नापा और एक साथ खिचड़ी भी खाई। मोदी की यही दोस्ती आज तक मनोहर का साथ देती आई है।
2014 में मनोहर लाल ने करनाल से विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत गए। इसके बाद भाजपा ने उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान सौंपी। 2019 में भी उनके ही नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया और वह फिर से मुख्यमंत्री चुने गए। अचानक से 12 मार्च को उन्होंने पद से इस्तीफा दिया और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में उतर गए। पहली बार विधायक बनते ही जैसे उनको मुख्यमंत्री का पद मिला, ठीक इसी प्रकार पहली बार सांसद बनते ही मनोहर लाल को मोदी की कैबिनेट में शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन


बाक्स
14 साल तक आरएसएस प्रचारक के रूप में किया काम

मनोहर लाल की पहचान एक राजनेता के तौर पर कम और आरएसएस के प्रचारक के तौर पर ज्यादा रही है। वह 1977 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हुए थे और सिर्फ तीन सालों बाद ही संगठन के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए। उन्होंने लगातार 14 साल प्रचारक के तौर पर काम किया। आरएसएस के पूर्ण कालिक प्रचारक होने की वजह से उन्होंने शादी नहीं की। वर्ष 2000-2014 के दौरान, मनोहर हरियाणा में भाजपा के संगठन महासचिव पर रहे। 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की हरियाणा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष भी बन थे, जिसके बाद उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति का सदस्य भी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
रोहतक में जन्म, दिल्ली से पढ़ाई

मनोहर लाल का जन्म 5 मई 1954 को हरियाणा के रोहतक जिले के गांव निंदाना में हुआ था। मनोहर लाल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई और मैट्रिकुलेशन पंडित नेकी राम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज, रोहतक से पूरी की। इसके बाद वो दिल्ली चले गए और अपनी स्नातक की डिग्री पूरी करते हुए सदर बाजार के पास एक दुकान चलाई।



उपलब्धि
मनोहर लाल की उपलब्धियों के बारे में बात करें तो उन्हें ऑनलाइन सेवाओं के लिए जाना जाता है। हरियाणा में 100 से अधिक पोर्टल लाकर उन्होंने मैनुअली होने वाले कामों को ऑनलाइन किया है। दूसरा, हरियाणा में मेरिट बेस पर बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी देने के लिए उनको याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed