{"_id":"5f7cd75e8ebc3ec5f04309a5","slug":"french-delegation-liked-chandigarh-s-water-chandigarh-news-pkl390150084","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांसीसी शिष्टमंडल को भाया चंडीगढ़ का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांसीसी शिष्टमंडल को भाया चंडीगढ़ का पानी
विज्ञापन
चंडीगढ़। फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सेक्टर-39 स्थित वाटर वर्क्स का निरीक्षण करने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने वाटर वर्क्स की सारी प्रक्रिया देखी और व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। वाटर वर्क्स से शहर को सप्लाई होने वाले पानी को सेहत के लिए लाभदायक बताया। फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल पांच दिवसीय दौरे पर चंडीगढ़ आया है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि कजौली वाटर वर्क्स से छह फेज में पानी चंडीगढ़ आता है। यहां बनी लैब में पानी की जांच के बाद सप्लाई की जाती है।
पानी स्टोरेज योजना पर चर्चा
स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल को अपनी एक दिन के पानी स्टोर करने वाली योजना के बारे में बताया। यह भी बताया कि सातों दिन 24 घंटे पानी सप्लाई की योजना के बाद शहर में कोई समस्या नहीं होगी। फिलहाल, किसी आपात स्थिति में शहर को आधे दिन तक पानी देने की क्षमता है, इस प्रोजेक्ट के बाद क्षमता एक दिन की हो जाएगी।
आज कजौली वाटर वर्क्स का करेंगे दौरा
बुधवार को फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल सुबह 7 बजे कजौली वाटर वर्क्स जाएगा। यहां पानी आपूर्ति की व्यवस्था का निरीक्षण करेगा। फिर सेक्टर-11 स्थित बिलिंग ऑफिस का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद नगर निगम में अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। रोज क्लब में बने शिकायत केंद्र को देखने पहुंचेगा। आखिर में स्मार्ट सिटी वापस आकर प्रोजेक्ट पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
सेक्टर 39 वाटर वर्क्स ठेकेदार को देने का प्रस्ताव
स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सातों दिन 24 घंटे पेयजल सप्लाई की योजना के साथ सेक्टर-39 वाटर वर्क्स की व्यवस्था ठेकेदार को ही दी जाएगी। वहीं, स्मार्ट सिटी ने योजना के लिए फंड पहले देने की मांग की है। इन सभी बिंदुओं पर फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल अभी विचार कर रहा है।