फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   freedom fighter grandchild start hunger strike

स्वतंत्रता सेनानी का नाती बैठा भूख हड़ताल पर, बड़ी वजह आई सामने

Sun, 21 Aug 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 21 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
freedom fighter grandchild start hunger strike
अमर सिंह के नाती बलजिंदर सिंह - फोटो : Amar ujala
विभिन्न एसोसिशनों व मुलाजिमों के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार भी संघर्ष की राह पर गए हैं। स्वतंत्रता सेनानी अमर सिंह के नाती बलजिंदर सिंह ने एसएसए बोर्ड द्वारा नियुक्ति पत्र नहीं दिए जाने से नाराज होकर गुरुद्वारा अंब साहिब के सामने रविवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी। 
विज्ञापन


बलजिंदर सिंह ने बताया कि उप वैद्य का डिप्लोमा कर रखा है। बोर्ड ने 2011 में 82 पदों पर उप वैद्य को भर्ती करने के लिए विज्ञापन निकाला था। इसमें फ्रीडम फाइटर के वारिसों के लिए तीन सीटें बनती थीं। लेकिन विज्ञापन में सिर्फ एक ही पद का विवरण दिया गया है। नियुक्ति के समय वह पहले नंबर पर वेटिंग लिस्ट में थे। उनकी नियुक्ति बनती थी। पर बोर्ड ने उनकी नियुक्ति न करके उनके साथ धोखा किया गया। इसके बाद दोबारा बोर्ड ने 2012 में 85 उप वैद्य के पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया।
विज्ञापन


लेकिन, फ्रीडम फाइटर कोटे में कोई सीट नहीं थी। इसके बाद बोर्ड ने संशोधित करके साल 2013 में 87 पद भरने के लिए विज्ञापन निकाला था। वहीं, विज्ञापन में दो पद फ्रीडम फाइटर के कोटे के थे। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड ने उनकी तरफ से पत्र लिखने के बाद किया। उन्होंने कहा कि यदि बोर्ड साल 2011 के मुताबिक नियुक्ति करता तो उनकी नियुक्ति होनी तय थी। उन्होंने कहा कि साल 2012 से लगातार सरकार को अपनी नियुक्ति के बारे में पत्र लिखकर बता दिया था। पर उनकी नियुक्ति नहीं होने के कारण भविष्य खराब होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक उनको नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाता है, तब तक भूख हड़ताल बैठे रहेंगे। इस मौके पर कपूरथला के स्वतंत्रता सेनानी की उत्तराधिकारी वरिंदर कौर धामी ने बलजिंदर सिंह को समर्थन दिया है। इसके अलावा मास्टर अवतार सिंह बुर्ज, मनजीत सिंह, हरनेक सिंह, अवतार सिंह, गुरमीत सिंह अभिपुर, सुखदेव सिंह भजौली व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed