फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   free vaccination for those in the age group of 18 to 45 in Punjab

#ladengecoronase : पंजाब में 18 से 45 की उम्र वालों को मुफ्त लगेगा टीका, 1 मई से शुरुआत

Fri, 23 Apr 2021 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Apr 2021 12:03 AM IST
सार

  • टीकाकरण संबंधी रणनीति बनाने के लिए विशेषज्ञों का ग्रुप बनाया
  • कैप्टन ने एक सप्ताह के भीतर योजना सौंपने का दिया निर्देश

विज्ञापन
free vaccination for those in the age group of 18 to 45 in Punjab
कोरोना वायरस वैक्सीन (सांकेतिक) - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया है कि राज्यभर में आगामी 1 मई से 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने यह भी यकीनी बनाने को कहा कि राज्य की सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकों की सप्लाई मुफ्त की जाएगी। 

विज्ञापन


कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने टीकों की सीमित सप्लाई की आशंका के मद्देनजर विशेषज्ञों का समूह बना दिया है। इसमें प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट डॉ. गगनदीप कंग, सीएमसी वेलोर के कम्यूनिटी हेल्थ के प्रोफेसर डॉ. जैकब जोहन और पीजीआई के जन सेहत विभाग स्कूल के पूर्व प्रमुख डॉ. राजेश कुमार को शामिल किया गया है। यह ग्रुप 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग में प्राथमिकताओं के लिए सुझाव देगा। इस समूह को टीकाकरण संबंधी रणनीति बनाने और राज्य में महामारी के कारण पैदा हुई चुनौतियों से मुकाबले की एक विस्तृत योजना एक सप्ताह में सौंपने को कहा है।  
विज्ञापन


बैठक में शामिल वायरोलॉजिस्ट डा. गगनदीप कंग ने लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, मोहाली और पटियाला जैसे अधिक मामलों वाले शहरों की भौगोलिक स्थिति को भी आधार बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल जरूरत और अध्यापकों आदि जैसे पेशेवर समूहों को भी आधार बनाकर प्राथमिकताएं तय की जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविशील्ड की 4 लाख डोज की खेप पंजाब पहुंची
मुख्यमंत्री को बताया गया कि वीरवार को पंजाब को कोविशील्ड की 4 लाख डोज केंद्र से प्राप्त हो गई हैं। टीकाकरण मुहिम की गति को देखते हुए ये डोज भी केवल तीन या चार दिनों तक ही चलेंगी।

एक दिन में मिले 5456 संक्रमित, 76 की मौत
पंजाब में कारोना का फैलाव रुकने का नाम नहीं ले रहा। वीरवार को राज्य में 76 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया और 5456 नए मामले आए। 38 की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्य में अब तक 8189 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।


पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 6792211 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 319719 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 270946 लोग स्वास्थ्य हो चुके हैं। चिंताजनक बात यह है कि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 40584 पहुंच गई है। 508 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed