फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Free Travelling of Cancer Patients in Roadways Buses

इस बीमारी से पीड़ितों के लिए रोडवेज में सफर फ्री

Wed, 09 Apr 2014 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 09 Apr 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
Free Travelling of Cancer Patients in Roadways Buses
राज्य के कैंसर पीड़ित मरीजों को इलाज कराने जाने-आने के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मुहैया कराई गई है। यह सुविधा प्रदेशभर में एक जनवरी से लागू है और सिविल सर्जन कार्यालय से एक अप्रैल से जरूरतमंदों को आई कार्ड जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


कैंसर पीड़ित यहां आकर यह कार्ड बनवा सकते हैं। इस पर जीएम रोडवेज के काउंटर साइन भी होंगे। इस योजना के लिए स्वास्थ्य और ट्रांसपोर्ट विभाग के बीच करार हुआ है और नए वित्त वर्ष के लिए प्रदेश सरकार ने पांच करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन


ऐसे बनेगा कार्ड
कैंसर पीड़ित मरीजों को बीमारी से संबंधित रिकार्ड सिविल सर्जन कार्यालय में दिखाने होंगे। उसके बाद आई कार्ड जारी किया जाएगा। जिले के सिविल सर्जन कार्यालय में हर शुक्रवार को आई कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कैंसर पीड़ितों को सिविल सर्जन के नाम एक आवेदन करना होगा। साथ ही अस्पताल से जारी ट्रीटमेंट का कार्ड दिखाना होगा।

आवेदन के समय आवेदकों को दो पासपोर्ट साइज या स्टांप साइज फोटोग्राफ, राशन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड या अन्य रेजीडेंस प्रूफ में से किसी एक को साथ लेकर जाना होगा। यह कार्ड एक साल के लिए वैध होगा।


हरियाणा रोडवेज की बसों में कैंसर पीड़ितों को इलाज के दौरान आने-जाने के लिए फ्री बस सुविधा दी जाएगी। इसके लिए एक अप्रैल से नया आई कार्ड जारी किया जा रहा है।  
- डा. मनकीरत, डिप्टी सिविल सर्जन, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed