फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   free baby kit on delivery of baby in chandigarh government hospital

सरकारी अस्पताल में बच्चा जन्मा तो मिलेगी फ्री बेबी किट

Thu, 21 May 2015 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 May 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
free baby kit on delivery of baby in chandigarh government hospital

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नगर निगम ने बुधवार को जच्चा-बच्चा के लिए बेबी किट देने की योजना लांच की। इसमें जच्चा-बच्चा के जरूरत का सामान होगा।

विज्ञापन


यह योजना शुरू करने वाला चंडीगढ़ नगर निगम देश में पहला है। प्रशासक के सलाहकार विजय देव ने सेक्टर-16 के अस्पताल में योजना को लांच किया। निशुल्क किट वितरित करने पर निगम पर करीब 5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


किट में क्या-क्या
किट में बच्ची के लिए बेबी डाइपर, लोशन, कॉटन, सेवलोन, बेबी टिश्यु पेपर, सेनेटाइजर हैं। इसमें मां के लिए फोलिक एसिड, जिंक सल्फेट, विटामीन डी, मल्टीविटामिन और कैल्शियम कार्बोनेट की खुराक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
50 बेड के अस्पताल का निर्माण जल्द

इस मौके पर मेयर पूनम शर्मा ने कहा कि मलोया, सेक्टर-48 और धनास में 50 बेड के अस्पताल का शिलान्यास जल्द होगा। वह चाहती हैं कि मलेाया में इसका निर्माण अगले माह शुरू हो। जिस पर सलाहकार ने अपनी स्वीकृति दी।


साथ ही प्राइमरी हेल्थ कमेटी के चेयरमैन देवेश मोदगिल ने कहा कि एक विशेष एंबुलेंस की सुविधा गांव और पुनार्वास कॉलोनियों में शुरू की जाए। दो डिस्पेंसरियों में जल्द ही ओपीडी की सुविधा शुरू होगी। वीरवार को हल्लोमाजरा डिस्पेंसरी की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एरिया में रैली निकाली जाएगी।

बेटा-बेटी में भेदभाव खत्म करने में यह योजना मददगार साबित होगी। नगर निगम का यह प्रयास नया और अनोखा है। मैंने पहले कभी ऐसी योजना के बारे में नहीं सुना।
-विजय देव, प्रशासक के सलाहकार, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed