फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud worth lakhs in the name of selling old car on OLX

Chandigarh News: ओएलएक्स पर पुरानी कार बेचने के नाम पर लाखों की ठगी

Sat, 16 Dec 2023 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth lakhs in the name of selling old car on OLX
चंडीगढ़। साइबर ठगों ने ओएलएक्स पर सेकंड हैंड कार बेचने का झांसा देकर व्यक्ति से 5 लाख 9 हजार 500 रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने सेक्टर-38 के रहने वाले वाले अमित शर्मा की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमित शर्मा ने बताया कि बीते 21 अक्तूबर को वह और उनकी पत्नी घर पर ही सेकंड हैंड कार खरीदने के विषय में विचार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ओएलएक्स पर कुछ विज्ञापन देखे। उन्होंने स्विफ्ट डिजायर की फोटो देखी। डाली गई कार की फोटो में रजिस्ट्रेशन नंबर के केवल चार अंक ही दिखाई दे रहे थे। इसके बाद उन्होंने इस विज्ञापन से संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क करते हुए बातचीत की।
विज्ञापन

कॉल सुनने वाले ने खुद को मनीष बताया और कहा कि कार की कंडीशन बेहद ही बेहतरीन है और कार राजस्थान के अजमेर में खड़ी है। इसके बाद 5 लाख 9 हजार 500 रुपये में कार का सौदा तय हुआ। आरोपी मनीष ने बार-बार पीड़ित को उसके बैंक खाते में पैसे डालने के लिए आग्रह किया। मनीष के बार-बार आग्रह करने पर अमित ने उसके राजस्थान स्थित विभिन्न 3 बैंक खातों में पैसे डाल दिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक जो अकाउंट नंबर उसे दिए गए थे, वह एक फर्म के नाम पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने 23 अक्तूबर को उसके बताए गए विभिन्न तीन खातों में 3.50 लाख, 1 लाख 23 हजार 700 और 35 हजार 800 रुपए की राशि जमा करवा दी। इस पर मनीष ने उन्हें कंफर्म किया कि कार की राशि उसके पास आ गई है। वह 24 अक्तूबर को उन्हें कार की आरसी भेज देगा। अगले दिन मनीष का कोई कॉल नहीं आया तो उन्होंने मनीष के नंबर पर कॉल कर उसे संपर्क साधने का प्रयास किया। उसका फोन लगातार बंद आया। इसके बाद अमित को अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसने इस बात की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed