फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud on the Name of Martyre's Family Welfare

देश में शहीद परिवारों के कल्याण पर किया जा रहा फर्जीवाड़ा, संगठन बटोर रहे धन, सेना ने नकारा

Thu, 01 Oct 2020 11:27 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 01 Oct 2020 11:27 AM IST
सार

  • सेना मुख्यालय तक पहुंचे फर्जीवाड़े के कुछ मामले, सेना गंभीर, किया किनारा
  • सेना अब लोगों का ऐसे फर्जी संगठनों से चौकस रहने के लिए कर रही जागरूक

विज्ञापन
Fraud on the Name of Martyre's Family Welfare
सरहद पर तैनात जवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कुछ फर्जी संगठनों व व्यक्तिगत लोगों द्वारा शहीद परिवारों के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। ये फर्जी लोग शहीदों के आश्रितों के कल्याण के नाम पर लोगों से धन बटोर रहे हैं। इस तरह के कुछ मामले सेना मुख्यालय तक पहुंचे हैं। जिसे लेकर भारतीय सेना गंभीर हो है। साथ ही सेना ने ऐसे फर्जी संगठनों व लोगों की ऐसी हरकतों से किनारा भी कर लिया है। इतना ही नहीं सेना ने ऐसे फर्जीवाड़े से आमजन को चौकस करने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए सेना सोशल मीडिया के विभिन्न फ्लेटफार्मों का इस्तेमाल कर लोगों को इस फर्जीवाड़े की हकीकत बता रही है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना मुख्यालय के संज्ञान में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं। जिसके तहत कुछ फर्जी संगठन और व्यक्ति पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों और उनके आश्रितों व वीर नारियों के कल्याण के नाम पर उनसे आर्थिक योगदान के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे संगठन सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इस तरह के प्रचार को जोरों-शोरों से वायरल कर रहे हैं। इतना ही नहीं अपने संगठनों के खाता नंबर देकर लोगों से अपील की जा रही है कि वे शहीदों, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए मदद राशि जमा करवाएं। इनके संदर्भ में कई तरह के कल्याण संबंधी बातें भी की जा रही है। ताकि इनकी मदद के लिए आगे आने वाले लोग इन संगठनों के झांसे में आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना को अपनी छवि की चिंता, फर्जी दावों से खुद की रक्षा की अपील

इस तरह के फर्जीवाड़े को लेकर सेना इसलिए चिंतित है, क्योंकि शहीदों के परिजनों व आश्रितों, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए भारतीय सेना के भी विभिन्न प्रकल्प चल रहे हैं। सेना भी इन प्रकल्पों के जरिए उक्त लोगों की भलाई के कई काम करती रहती है। मगर इन प्रकल्पों के लिए  सेना इस तरह से धन बटोरने का कोई काम नहीं करती। इसलिए ऐसा फर्जीवाड़ा सेना की छवि को भी प्रभावित कर सकता है।

इसी के मद्देनज़र भारतीय सेना आमजन को इस संदर्भ में आगाह कर रही है कि इन कथित व फर्जी संगठनों और व्यक्तियों से भारतीय सेना का कोई ताल्लुक नहीं है। इसलिए सेना भी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों लोगों को जागरूक कर रही है कि वे ऐसे संगठनों व व्यक्तियों के फर्जीवाड़े संबंधी दावों के खिलाफ खुद की रक्षा करें। साथ ही संस्था के वजूद व प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी हासिल किए बिना योगदान के नाम पर किसी भी खाते में धनराशि जमा न करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed