फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of two lakhs on the pretext of getting Singapore work visa

सिंगापुर वर्क वीजा लगवाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

Fri, 04 Dec 2020 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakhs on the pretext of getting Singapore work visa
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी एक युवक को सिंगापुर का वर्क वीजा लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने सेक्टर-34 में आर्केड वर्ल्ड इमिग्रेशन के संचालक गुरलाल सिंह उर्फ गैरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दामोदर सिंह चौहान ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित पीएस सुंदर नगर के गांव धनोटू में रहते हैं। आरोप है कि वर्ष 2018 में उनकी मुलाकात सेक्टर-34 स्थित आर्केड वर्ल्ड इमिग्रेशन का दफ्तर चलाने वाले मोहाली के सेक्टर-114 निवासी गुरलाल सिंह उर्फ गैरी से हुई थी। आरोप है कि गुरलाल सिंह ने उनके बेटे अनिल चौहान को सिंगापुर का वर्क वीजा लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ले लिए। बावजूद इसके उन्होंने अब तक न तो बेटे को सिंगापुर का वर्क वीजा दिया और न ही रुपये वापस लौटाए हैं। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में गुरलाल के खिलाफ शिकायत दी थी। वहीं सेक्टर-34 थाना पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed