फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of Rs 1.25 lakh in the name of sending money abroad

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर सवा 13 लाख की ठगी

Wed, 24 Apr 2024 03:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.25 lakh in the name of sending money abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कत्थूनंगल पुलिस ने विदेश भेजने का झांंसा देकर ठगी करने वाले दो एजेंटों के खिलाफ सोमवार रात केस दर्ज किया है। अबदाल गांव निवासी जसकरण सिंह ने बताया कि आरोपितों ने उन्हें विदेश के नाम पर 13.30 लाख रुपये की ठगी की है। मामले के जांच अधिकारी डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।


जसकरण सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात गांव मत्तेवाल निवासी गुरप्रीत सिंह और हरियाणा राज्य के जिला पानीपत निवासी मोंटी के साथ हुई थी। आरोपियों ने कहा कि वह लोगों को विदेश में नौकरी लगवा सकते हैं। अगर वह कनाडा या यूएसए जाना चाहता है तो पंद्रह लाख रुपए का प्रबंध कर ले। मामला 13 लाख 30 हजार रुपये में तय हो गया। उन्होंने पैसों की व्यवस्था कर आरोपियों को दे दिए। दोनों आरोपियों ने वीजा लगवाने की बात कहकर उनका पासपोर्ट भी ले लिया। काफी समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने न तो उनका वीजा लगवा कर दिया और न ही पैसे लौटाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed