{"_id":"570f8fdc4f1c1bce224a6ace","slug":"fraud-gang-crime-jalandhar-fraud-gang-punjab-fraud-gang-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों से जमानत दिलाते थे देवर-भाभी, गिरोह पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेजों से जमानत दिलाते थे देवर-भाभी, गिरोह पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
जालंधर पुलिस की गिरफ्त में गिरोह के सदस्य
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपराधियों की जमानतें करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नकली दस्तावेज बनाकर जेल में बंद आरोपियों को रिहा करवाने का काम करते थे।
एडीसीपी क्राइम विवेकशील सोनी, एसीपी क्राइम हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर छापामारी कर विजय कुमार उर्फ लड्डू निवासी हरदयाल नगर, उसकी भाभी रेखा निवासी बलदेव नगर, अजय कुमार लक्की निवासी दिलबाग नगर, अभिषेक निवासी मॉडल हाउस और दविंदर सिंह निवासी गुरु संत नगर को काबू किया है।
पुलिस ने उनके पास से फर्जी दस्तावेज और मोहरें बरामद की। एसीपी ने कहा कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के सहारे छोटे आरोपियों को निचली कोर्ट से जमानतें करवाते थे। मारपीट और चोरी के केस के लिए वे तीन से पांच हजार रुपये लेते थे। पुलिस के अनुसार विजय का एक करीबी रिश्तेदार यह धंधा करता था। उसकी ढाई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद विजय और उसकी भाभी ने यह धंधा चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस गिरोह के एक अन्य सदस्य राजीव को पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार कर लिया था। थाना भार्गव कैंप में इस बारे में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। लड्डू इस गिरोह का सरगना है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को रिमांड में लेकर जानने का प्रयास किया जाएगा कि उन्होंने अब तक कितने आरोपियों की जाली दस्तावेज के आधार पर जमानतें करवाई हैं। ऐसा सामने आ रहा है कि गिरोह के सदस्य करीब 200 जमानतें करवा चुके थे।