फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   France Defence Minister Florence Parly Statement on Rafale and Indian Defence System

31 और राफेल की डिलीवरी में कतई देरी नहीं होगी, भारत और ज्यादा मजबूत हो जाएगा: पार्ले

Fri, 11 Sep 2020 10:16 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़/अंबाला
अमर उजाला, चंडीगढ़/अंबाला Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 11 Sep 2020 10:16 AM IST
सार

  • सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट के लिए समर्थन की बात दोहराई
  • पार्ले बोलीं- सैन्य दृष्टि से भारत विश्व स्तर की क्षमता हासिल कर लेगा
  • राफेल के साथ भारत विरोधियों को जवाब देने में और मजबूत हो जाएगा

विज्ञापन
France Defence Minister Florence Parly Statement on Rafale and Indian Defence System
राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली - फोटो : ANI

विस्तार

फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने आश्वस्त करते हुए कहा कि भारत को मिलने वाले शेष 31 राफेल विमानों की डिलीवरी में बिल्कुल भी देरी नहीं होगी। साथ ही पार्ले ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी पर अपने देश के समर्थन की बात को दोहराया। पार्ले ने कहा कि फ्रांस यूएनएससी में भारत की उम्मीदवारी (स्थायी सीट) के लिए पुरजोर समर्थन करता है।
विज्ञापन


फ्रांसीसी रक्षा मंत्री ने जनवरी 2021 में शुरू होने वाले दो साल के कार्यकाल के लिए यूएनएससी में एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में भारत के चुनाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक साथ अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के अवसर का प्रतिनिधित्व करता है। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में राफेल के प्रवेशन समारोह में संबोधित करते हुए फ्रेंच रक्षामंत्री पार्ले ने यह भी उम्मीद जताई कि सैन्य दृष्टि से भारत एक विश्व स्तर की क्षमता हासिल कर लेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राफेल को भारतीय वायुसेना में शामिल करना आज दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि पांच राफेल फ्रांस भारत के सुपुर्द कर चुका है और शेष जो 31 राफेल दिए जाने हैं, उनकी डिलीवरी भी पूरे समय पर होगी। इसमें किसी प्रकार की कोई देरी नहीं होगी। इससे भारत अपने विरोधियों को जवाब देने में रणनीतिक रूप से और मजबूत हो जाएगा। पार्ले ने कहा कि फ्रांस मेक इन इंडिया पहल के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, रक्षा स्टाफ के प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार, सचिव (रक्षा उत्पादन) राज कुमार, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और  डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. सतीश रेड्डी समेत फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल में भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन, फ्रांसीसी वायु सेना के वायु सेना के उपाध्यक्ष एयर जनरल एरिक ऑटोलेट द्सॉल्ट एविएशन के मुख्य कार्यकारी एरिक ट्रैपियर और एमबीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक बेरांगर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed