फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fourth standred jobs in punjab and haryana highcourt

हाईकोर्ट में नौकरियां, 8वीं पास के इंटरव्यू

Thu, 26 Jun 2014 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jun 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
fourth standred jobs in punjab and haryana highcourt
बेरोजगारी का आलम इन दिनों पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चल रही चौथा दर्जा नौकरी की इंटरव्यू में स्पष्ट नजर आ रहा है। हाईकोर्ट द्वारा सफाई सेवकों के 30, फराश के 20, चौकीदार के 23 और माली के 55 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इनके लिए साढे़ 24 हजार के करीब आवेदन आए थे। इन्हीं पदों के लिए इंटरव्यू जारी हैं।
विज्ञापन

केवल पढ़ना-लिखना ही जरूरी

fourth standred jobs in punjab and haryana highcourt

चौकीदार के लिए आठवीं पास होने के अलावा अन्य पदों के लिए केवल पढ़ना-लिखना ही जरूरी रखा गया था। आलम यह है कि अच्छे पढ़े-लिखे भी इंटरव्यू की कतार में हैं।

हालांकि, कई आवेदकों ने अपनी उच्च शिक्षा का खुलासा अपने आवेदन में नहीं किया है, लेकिन कई आवेदकों से बातचीत में पता चला कि वह अच्छी शिक्षा प्राप्त हैं, लेकिन रोजगार के लिए चौथे दर्जे की नौकरी भी उन्हें स्वीकार है। हालांकि, अधिकांश नौजवान 10वीं एवं बारहवीं पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई आवेदक स्नात्कोत्तर तक

fourth standred jobs in punjab and haryana highcourt
वैसे कुछ महीने पहले भी चंडीगढ़ में चपरासी के कुछ पदों के लिए हजारों आवेदन आए थे और इनमें कई आवेदक स्नात्कोत्तर तक भी थे, लेकिन हाईकोर्ट में चल रहे इंटरव्यू में स्नातक स्तर का आवेदक नहीं मिला।

अधिकतर आवेदक सफाई सेवकों के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं। इन आवेदकों को भय है कि यदि वह अपनी उच्च शिक्षा का उल्लेख आवेदन में करते तो शायद उन्हें यह नौकरी न मिले। चंडीगढ़ के अलावा पंजाब एवं हरियाणा के दूरदराज के क्षेत्रों से आए आवेदकों में महिलाएं भी हैं। कई महिलाएं अपने छोटे बच्चे भी साथ लायी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed