फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fourth Day of Nomination in Punjab for Loksabha Election

अक्षय तृतीया पर पंजाब में बंपर नामांकन: तरणजीत संधू के साथ दिखे विदेश मंत्री, अमृतपाल ने भरा पर्चा

Fri, 10 May 2024 04:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 May 2024 04:33 PM IST
सार

पंजाब में एक जून को मतदान होगा। सात मई से नामांकन भरने की शुरुआत हुई है। 7 से 9 मई तक 61 उम्मीदवारों की तरफ से 68 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Fourth Day of Nomination in Punjab for Loksabha Election
सुखजिंदर रंधावा ने भरा नामांकन - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन पत्र भरने का आज चौथा दिन है। अक्षय तृतीया के अवसर पर आज कई दिग्गजों ने अपना नामांकन दाखिल किया। अमृतसर से बीजेपी प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू ने नामांकन भरने से पहले गुरुद्वारा साहिब और मंदिर में माथा टेका। नामांकन भरने के दौरान उनके साथ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि संधू अमृतसर से सबसे अच्छे विकल्प हैं। उन्होंने देश की सेवा की है और वह अमृतसर की भी सेवा करेंगे...वह शहर के लोगों की आवाज उठाएंगे। वहीं, खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गुरदासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुखजिंदर रंधावा ने अपना नामांकन भर दिया है। वहीं जालंधर से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने भी अपना नामांकन भर दिया है। 





जालंधर से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार बलविंदर कुमार और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी ने अपना नामांकन भर दिया है।





होशियारपुर से कांग्रेस की प्रत्याशी यामिनी गोमर और बहुजन द्रविड़ पार्टी के प्रत्याशी जीवन कुमार ने नामांकन दाखिल किया।



बठिंडा से आप के गुरमीत खुड्डियां और कांग्रेस के जीत मोहिंदर सिद्धू ने नामांकन भर दिया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed