फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four youths thrashed bike riders, injured

चार युवकों ने बाइक सवार का रास्ता रोक की पिटाई, जख्मी

Sun, 08 Mar 2020 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Four youths thrashed bike riders, injured
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट के सार्वजनिक शौचालय के पास चार युवकों ने बाइक सवार युवक की पिटाई कर उससे बाइक की चाबी छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धनास निवासी घायल अश्वनी कुमार को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपी बापूधाम निवासी मोहम्मद जावेज, मोहम्मद एहसान, बुरहान और मोहम्मद रेहान हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धनास निवासी अश्वनी कुमार बताया कि वह आईटी पार्क स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बीती शुक्रवार रात को काम से वापस घर लौट रहा था। सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट के सार्वजनिक शौचालय के पास पहुंचा तो 4 युवकों ने उसका रास्ता रोककर पहले तो उसकी पिटाई की और फिर बाइक की चाबी छीनकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed