फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four youths broke bike after beating two friends, case filed

चार युवकों ने दो दोस्तों की पिटाई कर तोड़ी बाइक, केस दर्ज

Thu, 25 Jun 2020 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Four youths broke bike after beating two friends, case filed
चंडीगढ़। कजहेड़ी के होटल मून लाइट में उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब रंजिश के चलते दो गुटों के बीच आपस में झड़प हो गई। इनमें चार युवकों ने दो दोस्तों की जमकर पिटाई कर उनकी बाइक तोड़ दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजकुमार और उसके दोस्त मंजीत पाल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया।
विज्ञापन

सेक्टर-36 थाना पुलिस ने गौरव, रितिक, रवि और संजय के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी रितिक व संजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-52 निवासी घायल राजकुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका उक्त युवकों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसके चलते बीते 17 जून को रंजिशन उक्त युवकों ने मारपीट कर उसकी बाइक तोड़ दी। वहीं, पुलिस ने घायल राजकुमार के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed