फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four terrorists arrested from Delhi by Punjab Police and State Special Operation Cell were brought to Punjab

Punjab: दिल्ली से गिरफ्तार चारों आतंकियों को लाया गया पंजाब, रविवार को आए थे पकड़ में

Tue, 16 Aug 2022 08:45 AM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Aug 2022 08:45 AM IST
सार

पंजाब पुलिस और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार किए गए चार आतंकवादियों को पंजाब लाया गया।

विज्ञापन
Four terrorists arrested from Delhi by Punjab Police and State Special Operation Cell were brought to Punjab
गिरफ्तार आतंकियों को पंजाब लाई पुलिस। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब पुलिस और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार किए गए चार आतंकवादियों को पंजाब लाया गया। ये आतंकी कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के गैंगस्टर्स से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन

 

स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले पंजाब और दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई से समर्थन प्राप्त आतंकवादी मॉड्यूल का रविवार को पर्दाफाश किया था। दिल्ली में कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में बैठे गैंगस्टरों से संबंध रखने वाले चार आतंकियों को दोनों राज्यों की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आतंकियों का संबंध कनाडा के गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया आधारित गैंगस्टर गुरजंत सिंह उर्फ जंटा से है। आतंकियों को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और दिल्ली पुलिस की मदद से एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। 

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से तीन हैंड ग्रेनेड (पी-86), एक आईईडी और दो 9 एमएम के पिस्तौल व 40 कारतूस बरामद किए हैं। आतंकियों की पहचान प्रीत नगर मोगा निवासी दीपक शर्मा, फिरोजपुर के गांव कोट करोड़ कलां के संदीप सिंह, दिल्ली के नजफगढ़ के गांव ईशापुर के सन्नी डागर और नई दिल्ली के गोइला खुर्द के निवासी विपिन जाखड़ के रूप में हुई है। 

डीजीपी ने बताया कि यह सभी आरोपी विपिन जाखड़ के घर में छिपे थे। यह सूचना मिलने के बाद नई दिल्ली के गांव गोइला खुर्द में पंजाब पुलिस एसएसओसी मोहाली की टीमों ने द्वारका पुलिस के साथ मिलकर उनके ठिकानों पर छापेमारी की और सभी को गिरफ्तार कर लिया।


पंजाब से मिले हथियार
डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान आतंकियों के बताए ठिकानों से एक आईईडी और तीन हैंड ग्रेनेड मिले हैं। आरोपियों ने यह भी खुलासा किया है कि अर्श डल्ला ने स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली और पंजाब के इलाकों में अमन-शांति को भंग करने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का काम सौंपा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed