{"_id":"62af49064a43dd53141ad5c3","slug":"four-suspects-seen-in-the-village-of-jammu-adjacent-to-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert: पठानकोट से सटे जम्मू के गांव में दिखे चार संदिग्ध, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, वाहनों की गहन जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert: पठानकोट से सटे जम्मू के गांव में दिखे चार संदिग्ध, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, वाहनों की गहन जांच शुरू
Sun, 19 Jun 2022 09:42 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:42 PM IST
सार
नरोट जैमलसिंह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सुनिश्चित किया जा रहा है कि सीमा से सटे इलाकों में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति प्रवेश न कर सके। पुलिस ने सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के साथ ही आने-जाने वालों और वाहनों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सर्च अभियान चलाते पुलिस के जवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब और जम्मू-कश्मीर सीमा से सटे गांव पंडोरी में बीती रात चार संदिग्ध देखे जाने के बाद पठानकोट पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को पठानकोट पुलिस ने जम्मू और कश्मीर सीमा से सटे इलाकों में पांच घंटे तक सर्च अभियान चलाया। वहीं, पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पठानकोट जिले की सीमा जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ से लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ के ही गांव में देर रात संदिग्ध देखे गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और सुबह घटना की सूचना मिलने पर पठानकोट पुलिस, स्वाट और घातक कमांडो की टीम ने नरोट जैमल सिंह थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में सीमावर्ती गांवों में गहन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात की गई और सतर्क रहने को कहा गया।
विज्ञापन
नरोट जैमलसिंह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सुनिश्चित किया जा रहा है कि सीमा से सटे इलाकों में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति प्रवेश न कर सके। पुलिस ने सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के साथ ही आने-जाने वालों और वाहनों की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही बीएसएफ ने भी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमांत इलाका होने के कारण सुरक्षा हाई अलर्ट पर रहती है। क्षेत्र से सटे जम्मू के कठुआ जिले के सीमांत इलाके में संदिग्धों की गतिविधि दर्ज होने के बाद से सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बना दिया गया है।