फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four suspects seen in the village of Jammu adjacent to Pathankot

Alert: पठानकोट से सटे जम्मू के गांव में दिखे चार संदिग्ध, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, वाहनों की गहन जांच शुरू

Sun, 19 Jun 2022 09:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Jun 2022 09:42 PM IST
सार

नरोट जैमलसिंह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सुनिश्चित किया जा रहा है कि सीमा से सटे इलाकों में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति प्रवेश न कर सके। पुलिस ने सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के साथ ही आने-जाने वालों और वाहनों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Four suspects seen in the village of Jammu adjacent to Pathankot
सर्च अभियान चलाते पुलिस के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब और जम्मू-कश्मीर सीमा से सटे गांव पंडोरी में बीती रात चार संदिग्ध देखे जाने के बाद पठानकोट पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को पठानकोट पुलिस ने जम्मू और कश्मीर सीमा से सटे इलाकों में पांच घंटे तक सर्च अभियान चलाया। वहीं, पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पठानकोट जिले की सीमा जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ से लगती है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कठुआ के ही गांव में देर रात संदिग्ध देखे गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और सुबह घटना की सूचना मिलने पर पठानकोट पुलिस, स्वाट और घातक कमांडो की टीम ने नरोट जैमल सिंह थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में सीमावर्ती गांवों में गहन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात की गई और सतर्क रहने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नरोट जैमलसिंह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सुनिश्चित किया जा रहा है कि सीमा से सटे इलाकों में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति प्रवेश न कर सके। पुलिस ने सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के साथ ही आने-जाने वालों और वाहनों की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही बीएसएफ ने भी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमांत इलाका होने के कारण सुरक्षा हाई अलर्ट पर रहती है। क्षेत्र से सटे जम्मू के कठुआ जिले के सीमांत इलाके में संदिग्धों की गतिविधि दर्ज होने के बाद से सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed