{"_id":"5c00ddb2bdec2241bf449b52","slug":"four-suspects-seen-in-pathankot-of-punjab-one-is-in-army-uniform","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट: पकड़े गए 4 संदिग्ध, एक शख्स ने पहनी थी सेना की वर्दी, सीआईए की पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट: पकड़े गए 4 संदिग्ध, एक शख्स ने पहनी थी सेना की वर्दी, सीआईए की पूछताछ जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
SEARCH OPERATION
- फोटो : File Photo
पंजाब के पठानकोट से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस द्वारा चार संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है और इनमें से एक सेना की वर्दी पहने हुए हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चलाया।
हालांकि सर्च ऑपरेशन के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। वहीं चारों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल सीआईए की पूछताछ चल रही है। प्राथमिक पड़ताल में वे हाइवे के लुटेरे बताए जा रहे हैं। ये चारों स्कॉर्पियो में नाका तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे कि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

Trending Videos
अमृतसर आतंकी हमले के बाद कई बार दिखे संदिग्ध
गौरतलब है कि पंजाब के अमृतसर में निरंकारी भवन पर आतंकी हमले के बाद से प्रदेश में कई जगह संदिग्ध देखे जाने की खबरें हैं। इससे पहले जम्मू-पंजाब बॉर्डर से चार युवकों ने एक कार हाईजैक कर ली थी, लेकिन उनके बारे में भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
वहीं अमृतसर में आतंकी हमले के बाद से पंजाब पुलिस और बीएसएफ हाईअलर्ट पर है। पंजाब भर में नाकेबंदी की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और बीएसएफ के जवान तैनात हैं। हर आने-जाने वाले की चेकिंग की जा रही है। कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पठानकोट एयरबेस पर हमले से पहले भी मिले थे संदिग्ध
बता दें कि पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले से पहले भी संदिग्ध पकड़े गए थे। उस समय चार संदिग्धों ने एक कार हाईजैक की थी और आतंकी हमले की वारदात को अंजाम दिया था। इनके अलावा भी कई संदिग्ध गतिविधियां नाकाम की गई थीं।