फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four Suspects Seen in Pathankot of Punjab, One is in Army Uniform

पठानकोट: पकड़े गए 4 संदिग्ध, एक शख्स ने पहनी थी सेना की वर्दी, सीआईए की पूछताछ जारी

Fri, 30 Nov 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Fri, 30 Nov 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Four Suspects Seen in Pathankot of Punjab, One is in Army Uniform
SEARCH OPERATION - फोटो : File Photo
पंजाब के पठानकोट से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस द्वारा चार संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है और इनमें से एक सेना की वर्दी पहने हुए हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


हालांकि सर्च ऑपरेशन के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। वहीं चारों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल सीआईए की पूछताछ चल रही है। प्राथमिक पड़ताल में वे हाइवे के लुटेरे बताए जा रहे हैं। ये चारों स्कॉर्पियो में नाका तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे कि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन

अमृतसर आतंकी हमले के बाद कई बार दिखे संदिग्ध

गौरतलब है कि पंजाब के अमृतसर में निरंकारी भवन पर आतंकी हमले के बाद से प्रदेश में कई जगह संदिग्ध देखे जाने की खबरें हैं। इससे पहले जम्मू-पंजाब बॉर्डर से चार युवकों ने एक कार हाईजैक कर ली थी, लेकिन उनके बारे में भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

वहीं अमृतसर में आतंकी हमले के बाद से पंजाब पुलिस और बीएसएफ हाईअलर्ट पर है। पंजाब भर में नाकेबंदी की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और बीएसएफ के जवान तैनात हैं। हर आने-जाने वाले की चेकिंग की जा रही है। कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पठानकोट एयरबेस पर हमले से पहले भी मिले थे संदिग्ध
बता दें कि पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले से पहले भी संदिग्ध पकड़े गए थे। उस समय चार संदिग्धों ने एक कार हाईजैक की थी और आतंकी हमले की वारदात को अंजाम दिया था। इनके अलावा भी कई संदिग्ध गतिविधियां नाकाम की गई थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed