फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people arrest in the charge of gambling, 39,500 recovered

जुआ खेलने के आरोप में चार लोग चढ़े हत्थे, साढ़े 39 हजार बरामद

Thu, 20 May 2021 09:25 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Four people arrest in the charge of gambling, 39,500 recovered
चंडीगढ़। पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार कर 39540 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने सेक्टर-25 निवासी आरोपी सूरज, अर्जुन, बलटाना निवासी सतीश कुमार और सेक्टर-38 वेस्ट निवासी संजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-24 चौकी पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि कुछ लोग सेक्टर-25 के मकान नंबर 2845 के पास जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सूरज, अर्जुन व सतीश को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38 हजार 20 रुपये बरामद किया। वहीं, मलोया थाना पुलिस ने सेक्टर-38 वेस्ट रामलीला मैदान के पास से संजीव को सट्टा खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1520 रुपये बरामद हुआ। पकड़े गए उक्त चारों आरोपियों को पुलिस थाने ले गई, जहां उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। हालांकि, पकड़े के सभी आरोपियों को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed