{"_id":"5cea941ebdec22074f08dd0e","slug":"four-people-killed-in-separate-road-accident-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार की मौत
Sun, 26 May 2019 06:57 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खमाणों/फतेहगढ़ साहिब/मलोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खमाणों/फतेहगढ़ साहिब/मलोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 May 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर पड़ते गांव राणवां में रविवार सुबह बाइक सवार दो लोगों को एक फार्च्यूनर कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुरभेज सिंह निवासी गांव जंडियाली और रुलदू सिंह निवासी गांव बुड्ढेवाल जिला लुधियाना के तौर पर हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरभेज और रुलदू अपनी-अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर किसी काम के लिए लुधियाना से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। गांव राणवां के नजदीक पीछे से आ रही एक फार्च्यूनर कार ने दोनों को कुचल दिया। इससे गुरभेज और रुलदू दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को सिविल अस्पताल खमाणों लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना खमाणों पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कार चालक फरार है।
विज्ञापन
हादसे में पिता-पुत्री की मौत, पत्नी घायल
मलोट-अबोहर रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई। मृतक की पत्नी गंभीर रूप में जख्मी हो गई। गांव तपा खेड़ा निवासी अरविंद कुमार रविवार को सुबह दस बजे मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी पूजा और आठ वर्षीय बेटी राशि के साथ अबोहर जा रहा था।
मलोट के नजदीक सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इससे मोटरसाइकिल सवार अरविंद कुमार को गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूजा तथा राशि गंभीर जख्मी होने के कारण उनको नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां कुछ देर बाद राशि ने भी दम तोड़ दिया।