{"_id":"60b00bb95bf21b454526d7ba","slug":"four-patients-died-due-to-black-fungus-at-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहराता संकट: पीजीआई चंडीगढ़ में ब्लैक फंगस से चार मरीजों की मौत, 144 का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहराता संकट: पीजीआई चंडीगढ़ में ब्लैक फंगस से चार मरीजों की मौत, 144 का चल रहा इलाज
Fri, 28 May 2021 02:50 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 May 2021 02:50 AM IST
सार
चंडीगढ़ में ब्लैक फंगस के अब तक 16 केस सामने आ चुके हैं। ये सभी पीजीआई में भर्ती हैं। मौजूदा समय में पीजीआई में 144 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं गुरुवार को जीएमसीएच-32 में ब्लैक फंगस से पीड़ित 69 वर्षीय वृद्ध को सफल ऑपरेशन के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती ब्लैक फंगस के चार मरीजों की गुरुवार को मौत हो गई। इन चार मृतकों में एक मरीज चंडीगढ़ का शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मौजूदा समय में पीजीआई, जीएमसीएच-32 समेत दो निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के कुल 144 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 16 मरीज चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। ब्लैक फंगस के मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है, क्योंकि मरीजों की तुलना में एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन का स्टॉक न के बराबर है।
विज्ञापन
इंजेक्शन जारी तो हो गया पर मिला नहीं
केंद्र सरकार की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को इंजेक्शन की दो स्टॉक जारी किए जा चुके हैं। इनमें 24 मई को 50 और 27 मई को 200 इंजेक्शन जारी किए गए हैं लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग के पास यह स्टॉक नहीं पहुंच पाया है। इससे अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज में परेशानी हो रही है। मौजूदा समय में पीजीआई में सबसे ज्यादा 101 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
जीएमसीएच-32 से एक मरीज को मिली छुट्टी
जीएमसीएच-32 में भर्ती ब्लैक फंगस के 69 वर्षीय वृद्ध को इलाज के बाद गुरुवार को छुट्टी दे दी गई। अस्पताल की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर कौर व चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सुधीर गर्ग ने बताया कि मरीज को मधुमेह और कोरोना के लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ और नाक से काले रंग का पदार्थ डिस्चार्ज होने की समस्या थी।
विज्ञापन
कई जांचों के बाद उसमें ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। प्रो. सुरेंद्र सिंगल के नेतृत्व में सर्जिकल टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। इसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉ. गर्ग ने बताया कि अस्पताल की ईएनटी विभाग की टीम ने अब तक ब्लैक फंगस के 20 मरीजों का ऑपरेशन किया है।
दूसरे मरीज जैसे-जैसे ऑपरेशन के लिए फिट होते जाएंगे, उनका भी ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 और पोस्ट कोविड-19 के मरीजों के लिए अस्पताल में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। वहीं, इसके लिए विशेषज्ञों की टीम भी गठित की गई है।
- अस्पताल कुल मरीज चंडीगढ़ के
- पीजीआई 101 06
- जीएमसीएच 32 39 08
- हीलिंग हॉस्पिटल 03 02
- मुकट हॉस्पिटल 01 00