फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four more Ost centers will be open in state

एड्स पीड़ितों के लिए राहत, 7 ओएसटी सेंटर खुलेंगे

Mon, 02 Dec 2013 10:52 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 02 Dec 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
 four more Ost centers will be open in state
हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने इंजेक्टिंग ड्रग्स यूजर्स की आदत छुड़ाने के लिए प्रदेश में चार और ओएसटी (ओपियाड सब्सट्यूशनल ट्रीटमेंट सेंटर) खुलेंगे।
विज्ञापन


अभी पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, बहादुरगढ़ और फरीदाबाद में ये सेंटर हैं और अब इसी तर्ज पर सिरसा, हिसार, जिंद, रेवाड़ी में मार्च तक ओएसटी सेंटर खोले जाएंगे।

पंजाब में इंजेक्टिंग ड्रग्स यूजर्स की तादात सबसे ज्यादा है और अपना प्रदेश पंजाब से सटा है। इसलिए प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। हालांकि अपने प्रदेश में अभी इंजेक्टिंग ड्रग्स यूजर्स की संख्या महज दो प्रतिशत है।
विज्ञापन


प्रदेश भर में सोसाइटी की ओर से 68 एनजीओं के माध्यम से इन केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। एनजीओ के सदस्य मरीजों की काउंसिलिंग करते हैं।

इस दौरान मरीजों को फ्री मेडिसिन भी दी जाती है। एक ओएसटी सेंटर पर 10 लाख का खर्च आता है और इन्हीं सेंटरों की वजह से पिछले तीन साल में इंजेक्टिंग ड्रग्स की तादात में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला जनरल हास्पिटल में हर शुक्रवार को नशा से पीड़ित मरीजों की काउंसिलिंग होती है।

इंजेक्टिंग ड्रग्स यूजर्स में एड्स की संभावना ज्यादा
यदि कोई व्यक्ति एचआईवी पीड़ित है और वह इंजेक्टिंग ड्रग्स यूजर्स है तो उस पर उपयोग किए गए निडिल के माध्यम से दूसरे इंजेक्टिंग ड्रग्स यूजर्स तक भी यह वायरस पहुंच सकता है। ऐसे में एचआईवी की संभावना बढ़ जाती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed