फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four lacs in the name of sending to Canada

कनाडा भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी

Sun, 06 Dec 2020 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Four lacs in the name of sending to Canada
चंडीगढ़। कनाडा भेजने के नाम पर तरनतारन के एक व्यक्ति से सेक्टर-38 वेस्ट की इमिग्रेशन कंपनी के मालिक ने चार लाख रुपये ठगी कर ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-19 थाना पुलिस ने सेक्टर-20/सी स्थित ग्रीन लीफ इमिग्रेशन कंपनी के मालिक सेक्टर-38 वेस्ट निवासी विक्रम सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व इमिग्रेशन एक्ट-24 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में तरनतारन के गांव पलसोरा निवासी अमृत पाल सिंह ने बताया कि 2018 में उन्होंने सेक्टर-20 सी की उक्त कंपनी के विक्रम सिंह से कनाडा जाने की बात की थी। विक्रम सिंह ने कनाडा का वर्क वीजा लगवाने के लिए 4 लाख रुपये की डिमांड की थी। सारे रुपये, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज उन्हें दिए थे, लेकिन विक्रम सिंह ने उनके पासपोर्ट पर कोई वीजा नहीं लगवाया। जब अमृत ने अपने रुपये वापस मांगे, तो वह हर बार टाल मटोल कर देता था। इसके बाद उन्होेंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed