फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four killed in underground tank wall collapses at Agroha

अंडरग्राउंड टैंक की दीवार गिरी, चार की मौत, मासूम के सिर से उठा माता-पिता और भाई का साया

Fri, 20 Mar 2020 10:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Mar 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Four killed in underground tank wall collapses at Agroha
दीवार का मलबा।

चिकनवास से जगान रोड पर जगान गांव के पास श्रीश्याम स्नेक्स फ्रूट कंपनी में अंडरग्राउंड पानी स्टॉक के लिए बनाए जा रहे टैंक की दीवार गिरने से एक बच्चे और तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि वहां खेल रही बच्ची बच गई। मध्य प्रदेश के रहने वाले ये मजदूर कंपनी में बन रहे 60 बाई 90 के टैंक से शुक्रवार दोपहर मलबा निकाल रहे थे। तभी अचानक टैंक की 14 फुट ऊंची और 90 फुट लंबी दीवार गिर गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मध्यप्रदेश के जिला दमोह के गांव सूखा निवासी राजा ने बताया कि चिकनवास से जगान रोड पर श्रीश्याम स्नेक्स फ्रूट कंपनी है। कंपनी मालिक अरुण सिंगला हिसार का रहने वाला है और उसने हिसार के रहने वाले अपने नजदीकी रिश्तेदार संजय सिंगला को ठेका दे रखा था। उसने वीरवार सुबह मजदूरों को एक दीवार पर काम करने के लिए लगा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह दीवार पहले भी गिर चुकी है, हम इस पर काम नहीं करेंगे। आरोप है कि संजय सिंगला ने जबरदस्ती दीवार पर काम करने के लिए लगा दिया था। उसकी मां लक्ष्मी और गांव के हरिप्रसाद और उसकी पत्नी सोनिया दीवार के पास से मलबा हटा रहे थे। तभी अचानक दीवार गिरने से मध्यप्रदेश के जिला दमोह के गांव सूखा निवासी अशोक रानी उर्फ लक्ष्मी व हरी प्रसाद, हरी प्रसाद की पत्नी सोनिया और चार साल का बेटा चिंटू गांव गादरा, जिला पन्ना (मध्य प्रदेश) निवासी नीचे दब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिंटू की छह साल की बहन हादसे में बच गई। इसकी सूचना मिलते ही अग्रोहा थाना पुलिस टीम व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दीवार के नीचे दबे मजदूरों को जेसीबी से बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर कंपनी के ठेकेदार संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

छह साल की मासूम अंजलि के सिर से उठा माता-पिता का साया
हादसे ने छह साल की अंजलि से उसके माता-पिता और भाई को छीन लिया। चूंकि हादसे के समय अंजलि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर खेल रही थी, जिस कारण से वह बच गई। जींद जिले के गांव बिद्राना निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को चिकनवास से जगान रोड पर जगान गांव के समीप एक निजी कंपनी का निर्माण अलग-अलग पार्ट में चल रहा था। 

इस दौरान कुछ मजदूर काम कर रहे थे तो वहीं कुछ मजदूर होली के चलते मध्यप्रदेश गए हुए थे। अंडरग्राउंड पानी के टैंक का निर्माण कार्य करीब 5-6 माह से चल रहा था। टैंक की दीवार का ऊपर का हिस्सा पहले ही गिर गया था। शुक्रवार सुबह नौ बजे उसी टैंक से 20-25 मजदूर मलबा हटा रहे थे। 

करीब साढ़े 11 बजे ज्यादातर मजदूर मलबा हटाने के बाद वहां से चले गए। अब वहां पर लक्ष्मी, हरिप्रसाद व सोनिया काम कर रहे थे और पास में ही हरिप्रसाद का चार साल का बेटा वहां खेल रहा था। इसी दौरान दीवार का बाकी बचा हिस्सा भी ढह गया, जिसके मलबे के नीचे ये चारों दब गए। अंजलि टैंक के बाहर थोड़ी दूरी पर खेल रही थी। इस कारण से वह बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed