फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four killed and 15 trains canceled in Punjab due to floods

Punjab News: बाढ़ से पंजाब में चार की मौत और एक बहा, कई स्कूलों में छुट्टी, 15 ट्रेनें रद्द

Fri, 18 Aug 2023 12:18 AM IST
ajay kumar बटाला/फाज्लिका/फिरोजपुर/होशियारपुर (पंजाब)
बटाला/फाज्लिका/फिरोजपुर/होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Aug 2023 12:18 AM IST
सार

फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कालू वाला गांव से लोगों को मोटर बोट के जरिये सुरक्षित जगह तक पहुंचाया गया। गांव चांदी वाला व भाने वाला में मुख्य सड़क डूब गई है।

विज्ञापन
Four killed and 15 trains canceled in Punjab due to floods
पंजाब में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद बांधों के फ्लड गेट खोले जाने के कारण आई बाढ़ से पंजाब के हालात बिगड़ गए हैं। गुरुवार को गुरदासपुर के बटाला और फाजिल्का में बाढ़ के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कपूरथला के भुतल्थ में एक व्यक्ति बह गया। उसका अब तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


होशियारपुर और फिरोजपुर में कई गांव खाली करवा लिए गए हैं। बाढ़ के कारण गुरुवार को फिरोजपुर मंडल की 15 ट्रेनें रद्द रहीं। राज्य के आठ जिलों गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। भाखड़ा और पौंग बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण पंजाब में स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


बटाला के कस्बा श्री हरगोबिंदपुर के पास गांव धीरोवाल के रहने वाले दो नाबालिग चचेरे भाई जसकरण सिंह (14) और दिलप्रीत सिंह (13) फिसल कर ड्रेन में गिर गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। जसकरण दसवीं, जबकि दिलप्रीत सिंह नौवीं कक्षा का छात्र था। दोनों बाढ़ का पानी देखने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, फाजिल्का जिले के मंडी अरनीवाला शेख सुभान में अचानक मकान की छत गिरने से दादी महिला कृष्णा रानी (60) और पोते दिव्यांश (7) की मौत हो गई। एक महिला और एक छोटा बच्चा बाल-बाल बचा। एक अन्य हादसे में कपूरथला के भुलत्थ में भैंस को बचाने के लिए पानी में कूदा लखवीर सिंह (45) तेज बहाव में बह गया। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

लोग राहत कैंपों में शिफ्ट

होशियारपुर के ब्लॉक तलवाड़ा, हाजीपुर व मुकेरियां के कई गावों में पानी भर गया है। लोगों को मुकेरिया में गांवों के सरकारी स्कूलों में बनाए गए राहत कैंपों में रखा गया है। यहां उन्हें खाने-पीने की सामग्री दी जा रही है। फिरोजपुर के 14 सरकारी स्कूलों में 18 अगस्त से 26 अगस्त तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।

चार एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदले

रेल प्रशासन ने बाढ़ के चलते मक्खू-गिदड़पिंडी पुल संख्या-84 की हालत देखते हुए फिरोजपुर-जालंधर के बीच चलने वाली 15 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि चार एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदले हैं। मक्खू-गिदड़पिंडी के पुल से पानी लग रहा है। इसके अलावा जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन (19226), जम्मूतवी-अहमदाबाद (19224), धनबाद एक्सप्रेस (13308) व जोधपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (19225) का रूट बदला है।

हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव भी बाढ़ की चपेट में

फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कालू वाला गांव से लोगों को मोटर बोट के जरिये सुरक्षित जगह तक पहुंचाया गया। गांव चांदी वाला व भाने वाला में मुख्य सड़क डूब गई है।

पंजाब में हल्की बारिश के आसार

पंजाब में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। आने वाले पांच दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। 22 अगस्त तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। गुरुवार को राज्य में सामान्य से 64 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed