फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four injured in assault including woman

मारपीट में महिला समेत चार घायल

Fri, 22 Aug 2014 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Fri, 22 Aug 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
four injured in assault including woman
यमुनानगर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर वीरवार को हुए झगड़ों में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अठारह लोगों को नामजद और आधा दर्जन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव नथनपुर निवासी रणवीर सिंह ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के सोहन सिंह से कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। इसके बाद से सोहन उससे रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन


वह अपने लड़के अमित के साथ वीरवार देर शाम किसी काम से जा रहा था। इस दौरान रास्ते में सोहन ने रमेश, सुनील, राजकुमार, जगदीश, रामकुमार व सुरेश के साथ उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रणवीर सिंह की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव मुसींबल निवासी सुखविंद्र सिंह ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही गोलू, संदीप व मलकीत सिंह ने देर शाम उसे पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, गांव अलाहर निवासी सुमीन ने बताया कि गांव कैल निवासी सुल्तान, पवन, राहुल ने अपने सात अन्य दोस्तों के साथ मिलकर प्यारा चौक के नजदीक उस पर गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


एक अन्य मामले में फर्कपुर पुलिस ने लेबर कॉलोनी निवासी शांति देवी की शिकायत पर कॉलोनी के ही बलदेव, रेखा व सुभाष के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed