पंजाब में बड़ा फेरबदल: चार IAS और 25 PCS अधिकारियों का तबादला, जानें- किसे कहां भेजा गया
पीसीएस अधिकारियों में चारुमिता को धरमकोट की एसडीएम, अलका कालिया को बाबा बकाला एसडीएम, वीरपाल कौर को कोटकपूरा एसडीएम, दीपक भाटिया को खडूर साहिब एसडीएम, ओम प्रकाश को रामपुरा फूल एसडीएम, रविंदर सिंह अरोड़ा को जलालाबाद एसडीएम, रणदीप सिंह हीर को नकोदर एसडीएम, अमनदीप कौर घुम्मन को एसडीएम गुरदासपुर बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से चार आईएएस और 25 पीसीएस अधिकारियों का तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया है। चार आईएएस अधिकारियों में, पोस्टिंग का इंतजार कर रहे अडपा कार्तिक को स्पेशल सेक्रेटरी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ स्पेशल सेक्रेटरी गवर्नेंस रिफॉर्म एंड पब्लिक ग्रिवांसेज का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं, शुगरफेड के एमडी अरविंद पाल सिंह संधू को स्पेशल सेक्रेटरी सहकारिता लगाते हुए एमडी शुगरफेड का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
पुडा की मुख्य प्रशासक अपनीत रियात को स्पेशल सेक्रेटरी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट लगाते हुए मुख्य प्रशासक पुडा और निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। इसी तरह, खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक अमित तलवार को भी अब स्पेशल सेक्रेटरी योजना नियुक्त करते हुए निदेशक खेल एवं युवा मामले का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
वीरपाल कौर को बनाया एसडीएम कोटकपूरा
पीसीएस अधिकारियों में चारुमिता को धरमकोट की एसडीएम, अलका कालिया को बाबा बकाला एसडीएम, वीरपाल कौर को कोटकपूरा एसडीएम, दीपक भाटिया को खडूर साहिब एसडीएम, ओम प्रकाश को रामपुरा फूल एसडीएम, रविंदर सिंह अरोड़ा को जलालाबाद एसडीएम, रणदीप सिंह हीर को नकोदर एसडीएम, अमनदीप कौर घुम्मन को एसडीएम गुरदासपुर बनाया गया है।
विक्रमजीत सिंह पंथी को एसडीएम बलाचौर, उपिंदरजीत कौर बराड़ को लुधियाना में सीएम की फील्ड अधिकारी लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) लुधियाना का अतिरिक्त चार्ज, अभिषेक शर्मा को फतेहगढ़ साहिब में सीएम का फील्ड अफसर लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) फतेहगढ़ साहिब का अतिरिक्त चार्ज, सचिन पाठक को गुरदासपुर में सीएम का फील्ड अफसर लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) गुरदासपुर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
गुरलीन कौर होंगी एसबीएस नगर में सीएम की फील्ड अफसर
इसके अलावा रिषभ बंसल को श्री मुक्तसर साहिब में सीएम का फील्ड अफसर लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) श्री मुक्तसर साहिब का अतिरिक्त चार्ज, पंकज कुमार को बठिंडा में सीएम का फील्ड अफसर लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) बठिंडा का अतिरिक्त चार्ज, गुरलीन को एसबीएस नगर में सीएम की फील्ड अफसर लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) एसबीएस नगर का अतिरिक्त चार्ज, व्योम भारद्वाज को होशियारपुर में सीएम का फील्ड अफसर लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) होशियारपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
पुनीत शर्मा को तरनतारन में सीएम का फील्ड अफसर लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) तरनतारन का अतिरिक्त चार्ज, सूरज को फिरोजपुर में सीएम का फील्ड अफसर लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) फिरोजपुर का अतिरिक्त चार्ज, हरजोत कौर को मोगा में सीएम की फील्ड अफसर लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) मोगा का अतिरिक्त चार्ज, वरुण कुमार को अमृतसर में सीएम का फील्ड अफसर, सारंगप्रीत सिंह औजला को फाजिल्का में सीएम का फील्ड अफसर लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) फाजिल्का का अतिरिक्त चार्ज, तुषिता गुलाटी को फरीदकोट में सीएम की फील्ड अफसर लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) फरीदकोट का अतिरिक्त चार्ज, गुरसिमरनजीत कौर को जालंधर में सीएम की फील्ड अफसर लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) जालंधर का अतिरिक्त चार्ज, सुखपाल सिंह को बरनाला में सीएम का फील्ड अफसर लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) बरनाला का अतिरिक्त चार्ज और अरविंदर पाल सिंह सोमल को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) रूपनगर लगाया गया है।