{"_id":"5f8c27fc8ebc3e9b8409ee3d","slug":"four-family-members-sick-after-eating-kuttu-flour-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: व्रत में कुट्टू का आटा खाने से परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: व्रत में कुट्टू का आटा खाने से परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Sun, 18 Oct 2020 05:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 18 Oct 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्रत में मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई है। शनिवार को पहला नवरात्र था और परिवार ने रात को कुट्टू के आटे से भोजन बनाकर खाया था। रात को पति-पत्नी औरं उनके बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगा। डॉक्टर से पूछकर दवा ली लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा और हालत और बिगड़ गई। इसके बाद परिवार बेहोश हो गया।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। महादेव कालोनी निवासी सुशील (40), पत्नी कोमल (32 ), पायल (12) और गुनगुन (14) ने रात करीब आठ से नौ बजे के बीच कुट्टू के आटे से भोजन बनाकर ग्रहण किया। इस दौरान पांच वर्षीय बेटा लक्ष्य सो गया था, जिसकी वजह से उसने खाना नहीं खाया था।
विज्ञापन
कालोनी में एक दुकान से सुशील कुट्टू का आटा लेकर आया था। रात करीब दो बजे पहले पायल और गुनगुन की तबीयत बिगड़ी। उन्हें उल्टी होनी शुरू हो गई। इसके साथ ही दस्त भी होने लगे। दंपती ने पास के एक डॉक्टर से दवा लेकर दी लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इतने में दंपती की भी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों को बुलाया। इतने में लक्ष्य को छोड़कर परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए। पड़ोसियों ने जनसेवा दल के सदस्यों को कॉल किया और उनसे एंबुलेंस लेकर आने को कहा। जनसेवा दल के सदस्य रात में ही एंबुलेंस लेकर महादेव कालोनी पहुंचे और परिवार को सिविल अस्पताल पहुंचाया। चारों का उपचार चल रहा है।
जिस दुकान से कुट्टू का आटा लिया था, वहां से सैंपल लिए जा रहे हैं: सीएमओ
महादेव कालोनी में जिस दुकान से कुट्टू का आटा लिया गया था, उसके यहां से सैंपल लेने का निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही अन्य दुकानों में भी कुट्टू के आटे का सैंपल लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। - डॉ. संतलाल वर्मा, सीएमओ