फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four deaths and 19 new black fungus cases reports in Punjab

ब्लैक फंगस: पंजाब में 19 नए मामले, चार पीड़ितों की गई जान, अब तक 43 मरीजों की मौत

Wed, 02 Jun 2021 02:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Jun 2021 02:44 AM IST
सार

पंजाब में सबसे ज्यादा ब्लैक फंगस से पीड़ित मामले लुधियाना में सामने आ चुके हैं। यहां 48 लोग इसकी चपेट में हैं। वहीं सर्वाधिक आठ मौतें जालंधर में दर्ज की गई हैं। प्रदेश में ब्लैक फंगस से पीड़त कुल 300 लोगों में 43 की मौत हो चुकी है। वहीं 23 लोगों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया है। बाकी विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
Four deaths and 19 new black fungus cases reports in Punjab
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में ब्लैक फंगस से मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 नए मरीज भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक राज्य में ब्लैक फंगस के 300 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 43 मरीजों की मौत हो चुकी है और 234 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


23 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई है। राज्य में इस महामारी के सबसे ज्यादा 48 मामले लुधियाना में दर्ज किए गए हैं, जबकि जालंधर में 31, बठिंडा में 27, अमृतसर में 18, पटियाला में 17, मुक्तसर में 15, कपूरथला में 14, गुरदासपुर में 12, बरनाला, संगरूर व फाजिल्का में 10-10, फिरोजपुर, मोहाली व मानसा में 8-8, होशियारपुर में 6, फरीदकोट में 4, फतेहगढ़ साहिब व तरनतारन में 3-3, मोगा, नवांशहर व पठानकोट में 2-2, रोपड़ में 1 और अन्य राज्यों से आए मरीजों की संख्या 41 है। 
विज्ञापन


इसके अलावा ब्लैक फंगस से सबसे ज्यादा 8 मौतें जालंधर में दर्ज की गई हैं, जबकि बरनाला व लुधियाना में 6-6, गुरदासपुर में 4, बठिंडा व अमृतसर में 3-3, पटियाला में 2, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, कपूरथला, संगरुर, मुक्तसर, तरनतारन, पठानकोट, फाजिल्का व फिरोजपुर में 1-1 मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजिंदरा में चार ब्लैक फंगस के मरीज आए सामने
पटियाला में ब्लैक फंगस का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में चार नए ब्लैक फंगस के मामले सामने आए। सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मंगलवार को चार नए ब्लैक फंगस के केसों की पुष्टि के साथ अब यहां उपचाराधीन मरीजों की संख्या 18 हो गई हैं। हालांकि राजिंदरा में अब तक 23 मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं, जिनमें से आठ की मौत हो गई है और चार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा चुका है।


वहीं निजी अस्पताल व नर्सिंग होम में अब तक कुल 12 ब्लैक फंगस के केस रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से सात मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि बाकी मरीजों को रेफर किया गया है। सरकारी राजिंदरा अस्पताल में पिछले 24 घंटे में कोविड से जहां 14 मरीजों की मौत हो गई, वहीं 18 नए मरीज दाखिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed