फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four Chandigarh policemen, including an inspector, suspended for helping online fraudsters

Chandigarh News: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोपियों की मदद करने पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर समेत चंडीगढ़ के चार पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 02 Jul 2024 07:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Four Chandigarh policemen, including an inspector, suspended for helping online fraudsters
आरोपियों की मदद करने पर इंस्पेक्टर समेत यूटी के 4 पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन

चंडीगढ़। साइबर अपराध के मामले में आरोपियों से मिलीभगत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए यूटी पुलिस विभाग ने सोमवार को अपने चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित होने वालों में इंस्पेक्टर रणजीत सिंह, एसआई केडी सिंह, हेड कांस्टेबल बहादुर सिंह और राजिंदर सिंह शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एसपी मुख्यालय केतन बंसल ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।
वर्ष 2022 में साइबर थाने में ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित एक मामला दर्ज किया गया था। उस दौरान इंस्पेक्टर रणजीत सिंह साइबर क्राइम थाने के प्रभारी थे और मामले की जांच सब इंस्पेक्टर व दो हेड कांस्टेबलों द्वारा अमल में लाई जा रही थी। इन्होंने आरोपियों के खिलाफ मिले सबूतों को छिपाकर और दबाकर एक आरोपी को नोटिस देने के बाद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी को फायदा पहुंचा।
विज्ञापन

इस मामले में एक चीनी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया था। विदेशी मूल के अन्य वांछित आरोपियों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय जांच की कार्रवाई की जा रही थी। इन चारों पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई के लिए भी जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed