फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four BJP MLA's press conference in Gurugram

4 विधायकों ने सीएम को ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल...डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी

Tue, 25 Dec 2018 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 25 Dec 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
Four BJP MLA's press conference in Gurugram
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विधायक

 नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि जिस क्षेत्र में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हो उसमें वहां के जनप्रतिनिधियों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पटौदी हलके में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक बिमला चौधरी व सांसद को आमंत्रित नहीं किया गया। कार्यक्रम में विधायक व सांसद की अनदेखी हुई है। इस अनदेखी के कारण वे विधायक बिमला चौधरी के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुग्राम में सोमवार को बिमला चौधरी ने एक होटल में प्रेस वार्ता की। इसमें पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने अपना पक्ष रखा। इस दौरान वे भावुक हो गई और मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की जा रही अनदेखियों को बताते हुए रोने लग गईं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से 22 दिसंबर को उनके हलके में मुख्यमंत्री ने रैली की और उन्हें बुलाया न जाना इस बात को दर्शाता है कि मुख्यमंत्री उनकी अनदेखी अब खुले मंच पर करने लगे हैं। 

विज्ञापन

इस दौरान राज्य मंत्री व बावल विधायक बनवारी लाल, कोसली विधायक विक्रम ठेकेदार, नारनौल से विधायक ओमप्रकाश एडीओ शामिल थे। सभी विधायकों ने भी हो रही अनदेखी का समर्थन किया।

विधायकों के समर्थन में आए मेयर और चेयरमैन
विधायकों के साथ समर्थन में मौजूदा नगर निगम गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद, डिप्टी मेयर के पति अनिल यादव, पटौदी नपा चेयरमैन चंद्रभान, हेलीमंडी नपा चेयरमैन सुरेश यादव, पूर्व मेयर विमल यादव, मनीष मित्तल, सतीश यादव व धर्मबीर यादव यादव समेत कई नेता उपस्थित थे।  

कोरियावास रैली में भी एन वक्त पर राव इंद्रजीत के नहीं आने की जानकारी मिली
कोरियावास में सीएम की हुई रैली में पहले केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के आने की बात कही जा रही थी। इसके लिए उनके समर्थक जी जान से जुटे हुए थे, लेकिन कार्यक्रम से एक दिन पहले कार्यक्रम में शामिल न होने की सूचना मिली। मंत्री के एपीएस ने कहा कि राव इंद्रजीत को कार्यक्रम में आने का कोई निमंत्रण नहीं मिला था। वहीं शिलान्यास पट्ट पर भी उनका नाम नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed