फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four arrested for cheating people by betting, one lakh recovered

सट्टा खेलकर लोगों को ठगने वाले चार गिरफ्तार, एक लाख बरामद

Wed, 26 May 2021 11:19 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for cheating people by betting, one lakh recovered
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने कॉलोनी नंबर चार के पास सट्टा खेलकर लोगों से ठगी कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.03 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय, राकेश, संतोष और संग्राम के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी और सट्टा खेलने की मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ईस्ट डिवीजन डीएसपी गुरमुख सिंह को मगंलवार रात गुप्त सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र कॉलोनी नंबर चार के पास दो अलग-अलग गुटों में पर्ची लगाकर सट्टा खेला जा रहा है। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने दो अलग अलग टीमें गठित कर उक्त क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने सट्टा खेल कर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे अजय और राकेश को दबोचकर 55400 रुपये और संतोष और संग्राम को गिरफ्तार कर कब्जे से 47600 रुपये बरामद किए गए। बुधवार उक्त आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर सभी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस लगातार सटोरियों को गिरफ्तार करती रही है, बावजूद इसके शहर में सट्टे का गोरखधंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed