फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four accused arrested jewelery from home

घर से आभूषण चारी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 11:24 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested jewelery from home
मनीमाजरा। मौलीजागरां की चरण सिंह कॉलोनी के एक मकान में चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। ये आरोपी चरण सिंह कॉलोनी के रहने वाले हैं। इनकी पहचान 19 साल के साहिल, सागर (20), अजमत अली (20) व शालू उर्फ शानू (45) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को वीरवार अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने आरोपियों से सिल्वर व गोल्ड ज्वैलरी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

रिहान अंसारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चरण सिंह कॉलोनी, मौलीजागरां के मकान नंबर-905 में उनकी बहन सलमा रहती है। उसके जीजा किसी की शादी में गोवा गए हुए हैं और रिहान की भांजी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके चलते उसकी बहन के सारे परिवार को सेक्टर-25 में क्वारंटीन किया गया था। जाते वक्त उसकी बहन घर की देखरेख के लिए उन्हें घर की चाबी दे गई थी, लेकिन जब वह बहन के घर गया तो ताले टूटे पड़े थे और अंदर से सोने व चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed