{"_id":"6a3455b93b7886d12d066cde","slug":"four-accused-arrested-for-snatching-a-chain-from-a-grocer-stolen-chain-and-bike-recovered-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1048972-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: किराना दुकानदार से चेन झपटने वाले चार आरोपी दबोचे, लूटी चेन और बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: किराना दुकानदार से चेन झपटने वाले चार आरोपी दबोचे, लूटी चेन और बाइक बरामद
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 में किराना दुकानदार से सोने की चेन झपटने के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने लूटी गई चेन, 2,560 रुपये नकद व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
16 जून को सेक्टर-31डी में किराना दुकान चलाने वाले कुलविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शाम करीब सवा छह बजे एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आया। उसने कुलविंदर सिंह के गले से 9.16 ग्राम वजनी सोने की चेन झपटी और भाग निकला। बाहर खड़े साथी के साथ वह मोटरसाइकिल पर भाग गया। थाना सेक्टर-31 प्रभारी हरिओम शर्मा के नेतृत्व में टीम ने जांच की। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में शोबित ठाकुर (26), सुबोध कुमार माझी (46), मोहम्मद हसन (22) और गुरदीत सिंह (23) शामिल हैं।
गिरोह बनाकर करते थे वारदातें
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लूटी गई चेन को बेचने की तैयारी में थे। मुख्य आरोपी शोबित ठाकुर पर 2023 में सारंगपुर थाने में भी चेन झपटमारी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह में एक सदस्य रेकी करता, दूसरा वारदात करता, अन्य भागने व सामान ठिकाने लगाते थे।